विनोद कांबली की सेहत पर संकट, दिमाग में क्लॉट और स्ट्रोक का खतरा! अब सचिन तेंदुलकर बने अपने दोस्त का सहारा
Vinod Kambli health Update: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन दिमाग में क्लॉट और कमजोर याददाश्त के चलते स्ट्रोक का खतरा बना हुआ है, उन्हें आर्थिक मदद भी मिल रही है।
- Written By: संजय बिष्ट
सचिन तेंदलुकर और विनोद कांबली (फोटो- सोशल मीडिया)
Vinod Kambli brain Clot: मुंबई से आई खबर ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली की सेहत को लेकर चिंता बढ़ा दी है। उनकी हालत पहले से बेहतर जरूर बताई जा रही है, लेकिन दिमाग में मौजूद क्लॉट और कमजोर याददाश्त के कारण भविष्य में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बना हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार कांबली के दिमाग में जमा क्लॉट अब भी मौजूद है, जिसे हटाना संभव नहीं है। इसी वजह से उन्हें ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बना हुआ है। उनकी याददाश्त भी काफी कमजोर हो चुकी है, हालांकि पिछले छह महीनों में इसमें ज्यादा गिरावट नहीं आई है।
पुरानी हालत ने चौंकाया था सभी को
करीब डेढ़ साल पहले कोच रमाकांत आचरेकर के मेमोरियल इवेंट में कांबली की हालत देखकर हर कोई हैरान रह गया था। वह ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे और उन्हें अपने बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर का सहारा लेना पड़ा था।
लाइफस्टाइल में बदलाव, फिर भी खतरा
कांबली ने शराब पीना छोड़ दिया है, जो उनकी सेहत के लिए सकारात्मक कदम माना जा रहा है। हालांकि कभी-कभी वह सिगरेट पी लेते हैं, जो उनके दिमाग और स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। डॉक्टरों का मानना है कि अब सबसे ज्यादा असर उनके दिमाग पर पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Women Health: हर महिला को करवानी चाहिए ये 5 जरूरी हेल्थ स्क्रीनिंग, समय रहते चल जाएगा गंभीर बीमारियों का पता
Belly Fat: लोअर बेली फैट से हैं परेशान? इन 5 बदलावों से तेजी से घट सकती है पेट की चर्बी
Pineapple Benefits: विटामिन C से भरपूर अनानास के हैं कई जबरदस्त लाभ, जानें इसके 5 बड़े फायदे
3.2 करोड़ मच्छर छोड़ने जा रही Google, टेंशन खत्म या बढ़ेगी परेशानी? जानिए पूरा मामला
दोस्त और क्रिकेटर कर रहे मदद
कांबली के करीबी दोस्त और पूर्व अंपायर मार्कस कूटो ने बताया कि उनके दोस्तों और पूर्व क्रिकेटरों ने मिलकर एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप के जरिए सभी लोग आर्थिक मदद कर रहे हैं। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर भी पर्दे के पीछे से उनकी मदद कर रहे हैं।
परिवार के साथ बिता रहे समय
विनोद कांबली फिलहाल अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और अधिकतर घर पर ही रहते हैं। उनकी पत्नी एंड्रिया उनका ध्यान रखती हैं और समय-समय पर उन्हें चेकअप के लिए ले जाती हैं। वह अपने बच्चों के साथ समय बिताते हैं, जिससे उन्हें मानसिक रूप से सहारा मिलता है।
ये भी पढ़ें: Vinod Kambli की तबीयत नाजुक, ब्रेन क्लॉट से बढ़ा स्ट्रोक का खतरा; पूर्व क्रिकेटर्स मदद में जुटे
उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच जारी है, लेकिन कभी-कभी वह दवा लेना भूल जाते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति स्थिर है, लेकिन पूरी तरह सुरक्षित नहीं कही जा सकती। दोस्तों और डॉक्टरों की कोशिश है कि उनकी हालत और खराब न हो और उन्हें बेहतर मेडिकल सुविधा मिलती रहे।
