दलीप ट्रॉफी में विदर्भ के खिलाड़ियों और कोच का दिखेगा जलवा, कप्तान वाडकर को नहीं मिली जगह
Duleep Trophy 2025: आगामी दलीप ट्रॉफी 2025 में इस बार विदर्भ के खिलाड़ियों और कोच की रणनीति देखने को मिलेगी। इस बार विदर्भ से सबसे ज्यादा 4 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
- Written By: प्रिया जैस
दलीप ट्रॉफी ध्रुव जुरेल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur News: आगामी दलीप ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के ध्रुव जुरेल 15 सदस्यीय मध्य क्षेत्र की टीम का नेतृत्व करेंगे। जुरेल ने पिछले हफ़्ते इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इस टीम में विदर्भ के 4 खिलाड़ी हर्ष दुबे, यश राठौड़, आदित्य ठाकरे और दानिश मालेवार को जगह मिली है। विदर्भ के रणजी ट्रॉफी विजेता कोच उस्मान गनी को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।
हर्ष रणजी ट्रॉफी में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, जबकि राठौड़ और मालेवार चैंपियन विदर्भ के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। गुरुवार को इंदौर में टीम चुनने के लिए हुई क्षेत्रीय चयनकर्ताओं की बैठक में विदर्भ के एक और खिलाड़ी तेज गेंदबाज यश ठाकुर को स्टैंडबाय के तौर पर चुना गया है।
सबसे ज्यादा खिलाड़ी विदर्भ से
मध्य क्षेत्र की टीम में सबसे ज्यादा विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन से 4 खिलाड़ियों को मौका मिला है। इसके बाद उत्तर प्रदेश के 3, राजस्थान के 3 और मध्य प्रदेश से 3 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं, जबकि 2 खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 8 टीमों की एंट्री पक्की की, वेस्टइंडीज फिर क्वालिफायर खेलने को मजबूर
IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने फिर जीता दिल, रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक के बाद मां को समर्पित किया खास सेलिब्रेशन
T20 क्रिकेट में बड़ा उलटफेर! जोस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, बना डाला ऐतिहासिक रिकॉर्ड
छात्र आंदोलन पर पहली बार बोले सचिन तेंदुलकर, कहा- चीटिंग नहीं, मेहनत की जीत हो
ऐसी रहेगी मध्य क्षेत्र की टीम
- टीम – ध्रुव जुरेल (यूपीसीए) कप्तान और विकेटकीपर, रजत पाटीदार (एमपीसीए) उपकप्तान फिटनेस के आधार पर, आर्यन जुयाल (यूपीसीए) विकेटकीपर, आयुष पांडे (सीएससीएस), दानिश मालेवार (वीसीए), शुभम शर्मा (एमपीसीए), संचित देसाई (सीएससीएस) यश राठौड़ (वीसीए), कुलदीप यादव (यूपीसीए), हर्ष दुबे (वीसीए), आदित्य ठाकरे (वीसीए), मानव सुथार (आरसीए), दीपक चाहर (आरसीए), खलील अहमद (आरसीए, सारांश जैन (एमपीसीए)।
- स्टैंड बाय – महिपाल लोमरोर (आरसीए), यश ठाकुर (वीसीए), माधव कौशिक (यूपीसीए), कुलदीप सेन (एमपीसीए), युवराज चौधरी (सीएयू), उपेंद्र यादव (आरएसपीबी)।
- सहायक स्टाफ- कोच – उस्मान गनी (वीसीए), सहायक कोच – विनीत सक्सेना (आरसीए), फिजियो – फरीद अहमद (आरसीए), एस एंड सी।
- कोच – मयंक अग्रवाल (एमपीसीए), प्रदर्शन विश्लेषक – अमित मानिकराव (वीसीए), प्रबंधक – नवनीत मिश्रा (सीएयू)।
‘नवभारत’ ने बताया था, 6 में से 5 का चयन हुआ
‘नवभारत’ ने 30 जुलाई के अंक में ‘अब थोड़े से काम नहीं चलेगा’ शीर्षक से खबर का प्रकाशन कर विदर्भ के खिलाड़ियों के हालिया रणजी प्रदर्शन के आधार पर उनके चयन सहित कोच के चयन की प्रमुख दावेदारी बताई थी। इसमें हर्ष दुबे, यश राठौड, दानिश मालेवार, आदित्य ठाकरे सहित कप्तान अक्षय वाडकर को शामिल किया था।
यह भी पढ़ें – BCCI ने ध्रुव जुरेल को दिया खास इनाम, घरेलू टूर्नामेंट में बना दिया इस टीम का कप्तान
हालांकि, विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर को अंतिम 15 में जगह नहीं मिल सकी। सूत्रों की मानें तो बीसीसीआई ने भारतीय टीम में पदार्पण करने वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता देना अनिवार्य किया है, इसी वजह से अक्षय की जगह ध्रुव जुरेल को कप्तान व विकेटकीपर के रूप में चयनित करना माना जा रहा है।
