विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मध्य प्रदेश की टीम घोषित, वेंकटेश अय्यर को मिली जिम्मेदारी
Venkatesh Iyer: भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मध्य प्रदेश का कप्तान बनाया गया है। विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मध्य प्रदेश ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
वेंकटेश अय्यर (फोटो-सोशल मीडिया)
Venkatesh Iyer Will Lead MP Team in VHT: बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी के लिए कई टीमों ने अपने दल का ऐलान कर दिया है। विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत 24 दिसंबर से होगी। लीग राउंड के मुकाबले 24 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 तक खेली जाएगी। इस टूर्नामेंट के लिए मध्यप्रदेश टीम की घोषणा कर दी गई है। ऑलराउंडर खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर को कप्तानी सौंपी गई है।
मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने गुरुवार को कप्तान के रूप में वेंकटेश के नाम की घोषणा की। ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर विजय हजारे ट्रॉफी लीग स्टेज में मध्यप्रदेश की कप्तानी करेंगे। मध्यप्रदेश का मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। मध्य प्रदेश की कप्तानी मिलना वेंकटेश अय्यर के करियर के लिए बेहद अहम पड़ाव है। वेंकटेश को आईपीएल 2026 के लिए 16 दिसंबर को हुई नीलामी में आरसीबी ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2021 से 2025 तक वह केकेआर का हिस्सा थे।
कई अनुभवी खिलाड़ियों को किया गया शामिल
मध्यप्रदेश की टीम में अनुभवी यश दुबे के साथ आईपीएल स्टार कुमार कार्तिकेय भी शामिल हैं। कार्तिकेय 2022 से 2024 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के बाद 2025 में राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो गए थे। शुभम शर्मा, हरप्रीत सिंह और माधव तिवारी भी 16 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। माधव तिवारी के साथ फिलहाल फिटनेस की समस्या है।
सम्बंधित ख़बरें
Kiran Powar बने असम टीम के नए मुख्य कोच, रणजी ट्रॉफी 2026-27 सत्र से संभालेंगे जिम्मेदारी
IPL 2026 के दौरान BCCI का बड़ा प्लान, दो टी20 टीमों के लिए 35 खिलाड़ियों का होगा चयन; अय्यर बनेंगे कप्तान
Salangpur Hanuman Mandir पहुंचे सूर्या और गंभीर, टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ टेका माथा
Ajit Agarkar Extension: अजीत अगरकर को लेकर BCCI का बड़ा फैसला, 2027 वर्ल्ड कप तक बने रहेंगे चीफ सेलेक्टर!
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 काफी रोमांचक होने वाली है। संभावना है कि इस संस्करण में विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे स्टार्स अपनी-अपनी घरेलू टीमों के लिए खेलेंगे। विराट ने दिल्ली के लिए अपनी उपलब्धता पर सहमति दे दी है, जबकि रोहित लीग स्टेज में मुंबई के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। केएल राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा भी कर्नाटक की टीम में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: ईशान किशन ने रचा इतिहास, सैयद मुश्ताक अली के फाइनल में ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
स्टार खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में दिखेंगे खेलते
बीसीसीआई ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को भी अंतरराष्ट्रीय मैच न होने की स्थिति में घरेलू क्रिकेट खेलने का निर्देश दिया है। दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज के बाद भारत की अगली जनवरी 2026 में होगी। दोनों सीरीज के बीच 3 सप्ताह का गैप है। इस गैप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लेंगे।
विजय हजारे ट्रॉफी लीग स्टेज के लिए मध्य प्रदेश की टीम
वेंकटेश अय्यर (कप्तान), हर्ष गवली, हिमांशु मंत्री (विकेट कीपर), यश दुबे, शुभम शर्मा, हरप्रीत सिंह, ऋषभ चौहान, ऋतिक टाडा, कुमार कार्तिकेय, सारांश जैन, शिवांग कुमार, आर्यन पांडे, राहुल बाथम, त्रिपुरेश सिंह, मंगेश यादव, माधव तिवारी (फिटनेस पर निर्भर)।
