Varun Chakaravarthy की मिस्ट्री अब बनकर रह जाएगी ‘हिस्ट्री’, IPL 2026 में KKR के लिए बने चिंता का सबब
Varun Chakaravarthy: वरुण चक्रवर्ती की खराब फॉर्म कोलकाता नाइट राइडर्स और भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय बन गई है। टी20 विश्व कप और आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन नाकाफी रहा है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
वरुण चक्रवर्ती (फोटो-सोशल मीडिया)
Varun Chakaravarthy Poor Form: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और भारतीय टीम को अपने दम पर कई मुकाबले जिताने वाले वरुण चक्रवर्ती की गिरती फॉर्म चिंता का विषय बन गई है। टी20 विश्व कप 2026 में तो वरुण का हाल बेहाल रहा था, अब आईपीएल 2026 में भी वह बेरंग नजर आ रहे हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन में वरुण चक्रवर्ती की खराब फॉर्म का असर साफतौर पर देखने को मिला है। दो मुकाबलों में वरुण ने कुल 7 ओवर फेंके हैं और इस दौरान उन्होंने 79 रन खर्च किए हैं। अपनी मिस्ट्री गेंदबाजी से विकेट चटकाने के लिए मशहूर वरुण टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक ही विकेट निकाल सके हैं। अगर उनका फॉर्म ऐसा ही रहा तो उनकी मिस्ट्री जल्द ही हिस्ट्री बनकर रह जाएगी।
टी20 वर्ल्ड कप से Varun Chakaravarthy जूझ रहे हैं खराब फॉर्म से
वरुण का फॉर्म आईपीएल से पहले से ही खराब चल रहा है। टी20 विश्व कप 2026 में भी वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म भारतीय टीम के लिए लगातार चिंता का विषय रही थी। वरुण के खिलाफ बल्लेबाजों ने खुलकर शॉट्स लगाए थे और टीम इंडिया का मिस्ट्री गेंदबाज पूरी तरह से दबाव में नजर आया था।
सम्बंधित ख़बरें
LSG vs PBKS: इकाना में पंजाब किंग्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, जीत के लिए बनाने होंगे 197 रन
क्वालीफायर-1 से पहले RCB कैंप में छाई मायूसी, निजी कारणों के चलते IPL 2026 छोड़ घर वापस लौटा ये धाकड़ खिलाड़ी
रोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
मैदान में फिर दिखा विराट का अग्रेशन, हेड को देते रहे चुनौती, हाथ भी नहीं मिलाया, अब हुए ट्रोल, देखें VIDEO
टी20 क्रिकेट के पिछले 6 मुकाबलों में वरुण चक्रवर्ती ने कुल 23 ओवर का स्पेल डाला है और इस दौरान उन्होंने 273 रन खर्च किए हैं। वरुण का इकोनॉमी 11 का रहा है। ये आंकड़े बताने के लिए काफी हैं कि वरुण अपने पसंदीदा फॉर्मेट में ही इन दिनों कितने खराब दौर से गुजर रहे हैं।
IPL में सामने आया Varun Chakaravarthy का खराब फॉर्म
टी20 विश्व कप में बाकी गेंदबाजों के प्रदर्शन के पीछे वरुण चक्रवर्ती की नाकामी छुप गई थी, लेकिन आईपीएल 2026 के शुरुआती दो मुकाबलों में ही वरुण की गिरती हुई फॉर्म सामने आ गई है। इसमें कोई शक नहीं है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम वरुण चक्रवर्ती पर पिछले कुछ सीजन से काफी निर्भर भी रही है और मिडिल ओवरों में उनकी खराब गेंदबाजी से खामियाजा केकेआर को भी भुगतना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: आरसीबी को पछाड़कर टॉप पर पहुंची पंजाब किंग्स, बारिश ने खोला KKR का खाता
वरुण की ‘मिस्ट्री’ का मानो बल्लेबाजों ने तोड़ निकाल लिया है और वह न तो रनों पर लगाम लगा पा रहे हैं और न ही उनकी झोली में विकेट आ रहे हैं। वरुण का खराब दौर अगर पूरे आईपीएल 2026 में जारी रहा, तो भारतीय टी20 टीम में भी उनकी जगह खतरे में पड़ सकती है।
