-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Kkr Vs Pbks Ipl 2026 Varun Chakravarthy Sunil Narine Out Playing Xi Ajinkya Rahane Toss Update
मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती क्यों नहीं खेल रहे पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच? अजिंक्य रहाणे ने बताई असली वजह
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
KKR vs PBKS: आईपीएल 2026 के 12वें मैच में केकेआर और पंजाब किंग्स आमने-सामने हैं, लेकिन कोलकाता की टीम अपने दो बड़े खिलाड़ियों के बिना इस मुकाबले में उतरने को मजबूर है।

वरुण चक्रवर्ती और रिंकू सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Varun Chakravarthy Injury Update: आईपीएल 2026 में 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच से पहले केकेआर को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के दो अहम खिलाड़ी इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस के दौरान इसकी पुष्टि की, जिससे टीम संयोजन पर असर पड़ा है।
केकेआर को लगा डबल झटका
कोलकाता नाइट राइडर्स इस मैच में अपने दो प्रमुख खिलाड़ियों के बिना उतरी है। टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण बाहर हैं, जबकि अनुभवी ऑलराउंडर सुनील नरेन भी फिटनेस समस्या के चलते नहीं खेल रहे हैं। इन दोनों की गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा नुकसान मानी जा रही है।
रहाणे ने दी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी पर अपडेट
टॉस के वक्त कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया कि टीम को मजबूरी में दो बदलाव करने पड़े हैं। उन्होंने कहा, ”हमने इस मैच के लिए दो बदलाव किए हैं और ये दोनों बदलाव मजबूरी में करने पड़े। वरुण चक्रवर्ती पिछले मैच में कैच लेते समय चोटिल हो गए थे, इसलिए वह इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। वहीं सुनील नरेन बीमार हैं, जिस कारण वह भी टीम का हिस्सा नहीं हैं।” रहाणे ने बताया कि उनकी जगह रोवमन पॉवेल और नवदीप सैनी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
पृथ्वी शॉ संग सगाई टूटने की खबरों का लेकर गर्लफ्रेंड आयी सामने, बोली-हम अब भी साथ हैं
खिताबी मुकाबले में उतरते ही इंग्लैंड के नाम जुड़ा बेहद ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, दूसरी ओर एलिस पेरी ने रचा इतिहास
IND vs ENG: 17वें ओवर का वो ‘ब्लंडर’, जिसने भारत के हाथ से छीनी जीत; श्रेयस अय्यर ने बताया हार का असली कारण
पिच और रणनीति पर रहाणे का बयान
अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्होंने कहा, ”विकेट काफी अच्छा लग रहा है, थोड़ा सूखा है और घास भी कम है, इसलिए हमने पहले बल्लेबाजी चुनी है।” उन्होंने टीम की तैयारी पर भी भरोसा जताया और कहा, ”हमने अच्छी तैयारी की है और हर खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरा है। टी20 क्रिकेट में छोटे-छोटे मोमेंट अहम होते हैं और हमें उन्हें अपने पक्ष में करना होगा।”
ये भी पढ़ें: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में केकेआर को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोट के कारण बाहर
KKR vs PBKS मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
केकेआर प्लेइंग XI: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
पंजाब किंग्स प्लेइंग XI: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
Kkr vs pbks ipl 2026 varun chakravarthy sunil narine out playing xi ajinkya rahane toss update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
420 रिजेक्शन के बाद मिली न्यूयॉर्क में ड्रीम जॉब, भारतीय लड़की की एक बात ने जीत लिया इंटरनेट का दिल
Jul 07, 2026 | 05:49 PMराम मंदिर और बद्रीनाथ धाम चढ़ावा मामले में मायावती का बड़ा बयान, कहा- नेताओं से भी मांगे जाएं सबूत
Jul 07, 2026 | 05:44 PMLord Vishnu Puja : योगिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना भगवान विष्णु हो सकते हैं नाराज
Jul 07, 2026 | 05:40 PMSaira Banu Post: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर छलका सायरा बानो का दर्द, बोलीं- साहब आज भी मेरी याद में जिंदा हैं
Jul 07, 2026 | 05:35 PMमुंबई की बारिश में लड़कों का गजब जुगाड़! स्कूटी के साइलेंसर पर लगाया पाइप, लोग बोले- ‘एयर फिल्टर का क्या?’
Jul 07, 2026 | 05:33 PMनासिक में बादल फटने का खतरा टला पर घाटमाथा समेत 6 तहसीलों में तेज बारिश, SDRF तैनात, कुछ रूट बंद भी की गई बंद
Jul 07, 2026 | 05:27 PMQueen 2 Controversy: 250 करोड़ के मुकदमे से बढ़ीं मेकर्स की मुश्किलें, जानिए पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 05:25 PMवीडियो गैलरी

कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM














