धोनी के कूल माइंड पर वैभव सूर्यवंशी का वार, दिल्ली में आया 14 वर्षीय होनहार बल्लेबाज के नाम का तूफान
वैभव सूर्यवंशी ने सीएसके के खिलाफ 57 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान विकेट के पीछे से धोनी ने वैभव को जल्दी आउट करने के लिए हर संभव कोशिश की। लेकिन वैभव सूर्यवंशी लगातार बड़े शॉट लगाते रहे।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
वैभव सूर्यवंशी और महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- @rajasthanroyals)
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक बार फिर से 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के नाम का तूफान आया। एक बार फिर से वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया। इस बार विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले सूर्यवंशी ने संभलकर खेला।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने तूफानी अंदाज में फिफ्टी लगाई। इसके अलावा उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज कप्तान के दिमाग के साथ भी खेल दिया। इस प्रदर्शन से उन्होंने एक बार फिर से साबित कर दिया कि उम्र महज एक संख्या है।
धोनी के दिमाग से खेल गए वैभव सूर्यवंशी
राजस्थान की पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी को पहले ही आउट करने के लिए कप्तान धोनी ने कई रणनीतियां बनाई। उन्होंने वैभव के सामने आर. अश्विन और नूर अहमद जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ियों से गेंदबाजी करवाई। इसके अलावा उन्होंने फिल्डिंग में भी काफी बदलाव किए। लेकिन अपना पचास पूरा करने तक वैभव सूर्यवंशी के आगे धोनी की चाल काम नहीं आई।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ तुम्हें देखने आए हैं, वैभव सूर्यवंशी से मिलने राजस्थान से जिम्बाब्वे पहुंचीं बुजुर्ग फैन; देखें VIDEO
इंग्लैंड में नाकामी के बाद वैभव सूर्यवंशी पहुंचे नागपुर, तलेगांव में विक्रम राठौड़ से सीख रहे बैटिंग के गुर
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे टीम इंडिया के ये दो धुरंधर; वैभव सूर्यवंशी ने बताया कौन है फेवरेट प्लेयर, PHOTOS
वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी
एक बार फिर से 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाया है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 57 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने ये रन 172.73 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ बनाए। वैभव की इस पारी में तीन छक्के और दो छक्के शामिल थे। वैभव सूर्यवंशी की ये पारी कुछ अलग थी। इस दौरान वो समझदारी से खेलते हुए दिखाई दिए।
𝙈𝙤𝙢𝙚𝙣𝙩𝙨 𝙩𝙤 𝙘𝙝𝙚𝙧𝙞𝙨𝙝 😊 This is what #TATAIPL is all about 💛🩷#CSKvRR | @ChennaiIPL | @rajasthanroyals pic.twitter.com/hI9oHcHav1 — IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2025
वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन
ये मैच राजस्थान रॉयल्स के सीजन का आखिरी मुकाबला था। जिसका मतलब हुआ कि अब आईपीएल 2025 में राजस्थान के साथ-साथ वैभव सूर्यवंशी भी नहीं दिखाई देंगे। अपने आखिरी आईपीएल 2025 के मुकाबले में वो एक बार फिर से सभी का ध्यान आकृषित करने में कामयाब रहे।
वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान को दी सीजन आखिरी जीत, सम्मान की लड़ाई में पस्त हुआ चेन्नई
मौजूदा सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने कुल 7 मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने 37.66 की बेहतरीन औसत के साथ 226 रन बनाए। इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने एक शतक भी लगाया। उनके द्वारा लगाया गया ये अब तक किसी भी भारतीय की ओर से आईपीएल में लगाया गया सबसे तेज शतक भी था।
