Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में मचाया कोहराम, खौफ में आए पाक Cricket Expert, बोले- उसका लैब टेस्ट करवओ और…

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी का जलवा अब सरहद पार भी दिख रहा है। पाकिस्तान में वायरल वीडियो में उनकी पारी की जमकर तारीफ हो रही है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Apr 27, 2026 | 06:18 PM

वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pakistani Reactions to Vaibhav Sooryavanshi Batting: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को हैरान करने वाले वैभव सूर्यवंशी का जलवा अब भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान तक पहुंच चुका है। उनकी ताबड़तोड़ पारियों की चर्चा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही है। पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी इस युवा बल्लेबाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ ने तो मजाकिया अंदाज में यह तक कह दिया कि उनकी बल्लेबाजी देखकर लगता है जैसे उन्हें “लैब में टेस्ट” कराया जाना चाहिए।

पाकिस्तान से आई दिलचस्प प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के चर्चित क्रिकेट विश्लेषक नौमान नियाज ने एक शो के दौरान सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा, “वह लड़का क्या है! जैसे WADA डोपिंग टेस्ट करता है, उसे किसी लैब में भेजा जाना चाहिए, शायद उसके अंदर कोई AI चिप लगी हुई है। वह बिल्कुल अविश्वसनीय है, यार।” उन्होंने आगे हंसते हुए कहा, “मुझे उससे काफी उम्मीदें हैं। वह शानदार खिलाड़ी है। मुझे तो लगता है कि उसने SRH के खिलाफ थोड़ा धीमा खेला, उसका स्ट्राइक रेट 300 होना चाहिए था।”

क्या बनाता है सूर्यवंशी को खास?

नियाज ने सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के तकनीकी पहलुओं पर भी बात की। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में इस तरह का आत्मविश्वास और शॉट सिलेक्शन बेहद खास है। “वह सिर्फ 16 साल का है, लेकिन उसकी कलाई की ताकत और शॉट खेलने का एंगल उसे अलग बनाता है। उसकी तकनीक पारंपरिक नहीं है, लेकिन यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है,” नियाज ने बताया। उन्होंने यह भी कहा कि इस उम्र में शरीर का विकास तेजी से होता है, जिससे बल्लेबाज की पावर और टाइमिंग बेहतर हो जाती है।

सम्बंधित ख़बरें

IPL 2026: घायल नेट गेंदबाज से मिलने अस्पताल पहुंचे पंजाब के खिलाड़ी, मांगी माफी और जीता फैंस का दिल- VIDEO

फ्रेंच ओपन 2026: कार्लोस अल्काराज के बाहर होने से जोकोविच के 25वें ग्रैंड स्लैम की उम्मीदें बढ़ीं

टी-20 में अब 200 रन भी कम! जेन नेक्स्ट ने हिला कर रख दिया क्रिकेट जगत, क्या करेंगे गेंदबाज और कप्तान?

दिल्ली की गलियों में घूमने निकले RCB के सितारे, 45 डिग्री की गर्मी में जमकर खेला गली क्रिकेट, देखें VIDEO

🚨 AI chip in Vaibhav Sooryavanshi’s bat? – Vaibhav Sooryavanshi is batting like he’s got an AI chip installed. Frankly, just like we have doping tests, he should be tested too. This doesn’t look human. What a player he is!! Unreal! – Dr Nauman Niaz #TATAIPL #RRvsSRH #IPL2026 pic.twitter.com/xUZ4eg2iyU — Tehseen Qasim (@Tehseenqasim) April 26, 2026


ये भी पढ़ें: घायल नेट गेंदबाज से मिलने अस्पताल पहुंचे पंजाब के खिलाड़ी, मांगी माफी और जीता फैंस का दिल- VIDEO

आंकड़े भी कर रहे हैं गवाही

वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन सिर्फ चर्चाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि आंकड़े भी उनकी शानदार फॉर्म की गवाही दे रहे हैं। आईपीएल 2026 में उन्होंने 8 मैचों में 357 रन बना लिए हैं और वह इस समय टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर्स में शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक भी लगाया है और उनका स्ट्राइक रेट 234 से ज्यादा का है। उनकी बल्लेबाजी ने यह साफ कर दिया है कि वह आने वाले समय में क्रिकेट जगत के बड़े सितारे बन सकते हैं।

Vaibhav suryavanshi praised by pakistan cricket expert nauman niaz ipl 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 27, 2026 | 06:18 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • IPL 2026
  • Rajasthan Royals
  • Sports News
  • Vaibhav Sooryavanshi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.