Vaibhav Sooryavanshi Brother Century: भाई आशीर्वाद ने जड़ा शानदार शतक, वैभव सूर्यवंशी ने खास अंदाज में दी बधाई
Vaibhav Sooryavanshi Brother News: वैभव सूर्यवंशी के 11 वर्षीय छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने घरेलू क्रिकेट मैच में 87 गेंदों पर 103 रन की शानदार पारी खेली। उनके शतक पर वैभव ने सोशल मीडिया पर बधाई दी।
- Written By: दिव्या सिंह
वैभव सूर्यवंशी के भाई ने जड़ा शतक (सोर्स- सोशल मीडिया)
Vaibhav Sooryavanshi Brother Aashirwad Hit Century: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में आ गए हैं। महज 11 साल की उम्र में आशीर्वाद ने घरेलू क्रिकेट मैच में शानदार शतक जड़कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उनकी इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी बल्लेबाजी की जमकर चर्चा हो रही है।
क्रिकेट एकेडमी ताजपुर की ओर से खेलते हुए आशीर्वाद सूर्यवंशी ने 87 गेंदों में 103 रन की शानदार पारी खेली। अपनी शतकीय पारी में उन्होंने 20 चौके और 1 छक्का लगाया। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 118.39 का रहा। आशीर्वाद की इस बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत क्रिकेट एकेडमी ताजपुर ने 29.5 ओवर में 234/4 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए शिवम राज ने भी 52 रन का योगदान दिया।
वैभव की तरह निडर बल्लेबाजी
आशीर्वाद की बल्लेबाजी शैली काफी हद तक उनके बड़े भाई वैभव सूर्यवंशी से मिलती-जुलती नजर आई। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। शतक पूरा करने के बाद उन्होंने हेलमेट उतारकर जश्न मनाया, और यह पल तुरंत सबका ध्यान खींचने वाला रहा. सोशल मीडिया पर अब आशीर्वाद सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की भी तारीफ हो रही है। इस पल का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पिता की राह पर चला बेटा, U-19 टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय का चयन; श्रीलंका दौरे के लिए टीम का एलान
IND A vs AFG A: श्रीलंका में टीम इंडिया का धमाका, 11 ओवर में ही ठोक दिए 97 रन, प्रभसिमरन का तूफानी अंदाज
IPL में मचाया था कोहराम, श्रीलंका में हुए फ्लॉप, वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू रहा फ्लॉप, 14 रन बनाकर लौटे पवेलियन
Navabharat Nishanebaaz: क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को मिला पिता का साथ, BCCI ने दी मंजूरी
छोटे भाई के शतक पर गदगद हुए वैभव
आशीर्वाद के शतक से बड़े भाई वैभव सूर्यवंशी भी काफी खुश नजर आए। वैभव ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आशीर्वाद की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मुबारक हो आशीर्वाद।” वैभव के इस पोस्ट को भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस का मानना है कि सूर्यवंशी परिवार से एक और प्रतिभाशाली क्रिकेटर भारतीय क्रिकेट को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- Navabharat Nishanebaaz: क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को मिला पिता का साथ, BCCI ने दी मंजूरी
पिता ने पहले ही जताई थी उम्मीद
हाल ही में वैभव और आशीर्वाद के पिता संजीव सूर्यवंशी ने कहा था कि आने वाले वर्षों में आशीर्वाद भी भारतीय टीम में खेलने की क्षमता हासिल कर सकते हैं। घरेलू क्रिकेट में उनकी हालिया शतकीय पारी को इस दिशा में एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। बता दें कि, 15 साल के वैभव भी आईपीएल में अपने बेबाकी अंदाज में बैंटिग के लिए काफी चर्चा में रहते हैं।
