वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल के महारिकॉर्ड को किया ध्वस्त, बिहार का लाल बना IPL इतिहास का नया ‘सिक्सर किंग’
Vaibhav Suryavanshi Record: वैभव सूर्यवंशी ने मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इतिहास रच दिया है। अब वो आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादे छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया)
Vaibhav Suryavanshi broke Chris Gayle Record: वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में इतिहास रच दिया है। अब वो आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम इस बड़े रिकॉर्ड का गवाह बना। वैभव सूर्यवंशी के इस बड़े कारनामें के बाद क्रिकेट जगत में उनके नाम का डंका बजने लगा है।
वैभव ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी से पहले आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड ‘यूनिवर्स बॉस’ के नाम से मशहूर क्रिकेट गेल के नाम था। उन्होंने साल 2012 के आईपीएल में कुल 59 छक्के लगाए थे, जिसको आज तक कोई तोड़ नहीं पाया था। वहीं, अब 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 61 छक्के लगाकर गेल को रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस लिस्ट में 52 छक्कों के साथ आंद्रे रसल तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, 45 छक्कों के साथ जोस बटलर पांचवे स्थान पर हैं।
He’s just getting started 😉 Vaibhav Sooryavanshi 🆚 Pat Cummins 🍿 Updates ▶️ https://t.co/OBIYYIuhbt #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/RYzAAbeVCZ — IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup 2026: फाइनल की दहलीज पर फ्रांस और स्पेन, सेमीफाइनल में होगी दिग्गजों की टक्कर
FIFA 2026: सेमीफाइनल में फिर आमने-सामने होंगे इंग्लैंड और अर्जेंटीना, 24 साल बाद लौटेगी ऐतिहासिक टीमें
इंग्लैंड की धरती पर रोहित शर्मा के धमाकेदार रिकार्ड, देखिए हिटमैन के वनडे मैच में शानदार आंकड़े
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव! फ्लेमिंग के बाद अब इन कोचों की भी हो सकती है छुट्टी
एक IPL सीज़न में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
- 61* – वैभव सूर्यवंशी (2026)
- 59 – क्रिस गेल (2012)
- 52 – आंद्रे रसेल (2019)
- 51 – क्रिस गेल (2013)
- 45 – जोस बटलर (2022)
शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी
सनराइजर्स के खिलाफ इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी, लेकिन वो अपने शतक से चूक गए। उन्होंने 29 गेंदों में 12 छक्कों और 5 चौको के साथ 97 रन की महाविस्फोटक पारी खेली। 97 रन के स्कोर पर वो बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में प्रफुल्ल हिंगे को अपने कैच थमा बैठे। आइए अब न्यू चंडीगढ़ में वैभव सूर्यवंशी के द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।
आईपीएल प्लेऑफ/नॉकआउट में सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों के हिसाब से)
- 16 – एस रैना vs PBKS, वानखेड़े, 2014
- 16 – वैभव सूर्यवंशी vs SRH, मुल्लांपुर, 2026*
- 17 – एडम गिलक्रिस्ट vs DC, सेंचुरियन, 2009
- 20 – एमएस धोनी vs MI, बेंगलुरु, 2012
- 21 – ड्वेन स्मिथ vs CSK, दिल्ली, 2013
- 21 – वीरेंद्र सहवाग vs CSK, वानखेड़े, 2014
- 21 – रजत पाटीदार vs GT, धर्मशाला, 2026
आईपीएल में 20 गेंद से कम में सबसे ज्यादा अर्धशतक
- 6 – अभिषेक शर्मा
- 5 – निकोलस पूरन
- 5 – वैभव सूर्यवंशी*
आईपीएल पारी के पावरप्ले (1-6 ओवर) में सबसे ज्यादा छक्के
- 7 – सनथ जयसूर्या (MI) vs CSK, मुंबई WS, 2008
- 7 – जोस बटलर (RR) vs DC, दिल्ली, 2018 (बारिश से प्रभावित मैच)
- 7 – जॉनी बेयरस्टो (PBKS) vs RCB, ब्रेबोर्न, 2022
- 7 – अभिषेक शर्मा (SRH) vs PBKS, मुल्लांपुर, 2026
- 7 – वैभव सूर्यवंशी (RR) vs SRH, जयपुर, 2026
आईपीएल में पावरप्ले (1-6 ओवर) के भीतर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
- 6 – डेविड वॉर्नर
- 5 – वैभव सूर्यवंशी
- 4 – ट्रैविस हेड
ये भी पढ़ें: क्या अगले सीजन में भी खेलेंगे एमएस धोनी? सीएसके के सीईओ ने तोड़ दी चुप्पी
आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 10+ छक्के लगाना
- 4 – क्रिस गेल
- 4 – वैभव सूर्यवंशी*
- 2- अभिषेक शर्मा
- 2 – फिन एलन
