

IPL 2026 SRH vs RR Eliminator Toss Update: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल के 19वें सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले शुरु होने से पहले एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने गेंदबाजी का फैसला किया और राजस्थान को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया।
इस अहम मुकाबले के लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं। यदि बात करें प्लेइंग इलेवन की तो इसमें दोनों टीमों ने बदलाव किया है। रियान पराग की राजस्थान रॉयल्स में दिग्गज खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की वापसी हुई हैं। वहीं, हैदराबाद में युवा गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे इस मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2026 के लीग चरण में शानदार खेल दिखाते हुए आसानी से प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की। टीम ने 14 मुकाबलों में से 9 मैचों में जीत हासिल की, जबकि केवल 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। पूरे सीजन में हैदराबाद का प्रदर्शन काफी संतुलित नजर आया और टीम ने बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक हर विभाग में प्रभावित किया। इसी लगातार प्रदर्शन की बदौलत हैदराबाद की टीम 18 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर रहने में सफल रही।
यदि बात करें राजस्थान रॉयल्स की तो उसके लिए लीग चरण का सफर आसान नहीं रहा। टीम को पूरे सीजन में कई करीबी मुकाबलों में संघर्ष करना पड़ा। राजस्थान ने 14 मैचों में 8 जीत दर्ज करते हुए 16 अंक हासिल किए। हालांकि टीम का प्रदर्शन कई मौकों पर शानदार रहा, लेकिन निरंतरता की कमी साफ दिखाई दी। इसके बावजूद राजस्थान ने महत्वपूर्ण मैचों में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाई और अंकतालिका में चौथे स्थान पर अपना अभियान समाप्त किया।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डेनोवन फरेरा, दसुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा।