Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UPW vs MI: यूपी वारियर्स ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, मुंबई इंडियंस को 22 रनों से हराया

Women's Premier League 2026: यूपी वारियर्स ने मुंबई इंडियंस को 22 रनों से हराया। इसके साथ ही यूपी ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ यूपी की टीम अंक तालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jan 17, 2026 | 06:53 PM

यूपी वारियर्स (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

UPW Women vs MI Women, 10th Match: महिला प्रीमियर लीग 2026 के 10वें में यूपी वारियर्स ने मुंबई इंडियंस को 22 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन ही बना सके।

नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वारियर्स की शुरुआत खराब रही। किरण नवगिरे बिना खाता खोले ही आउट हो गई। लेकिन उसके बाद दूसरे विकेट के लिए यूपी की कप्तान मेग लैनिंग और फीबी लिचफिल्ड ने मिलकर 119 रनों की साझेदारी की। 61 रन बनाकर लिचफील्ड 124 के स्कोर पर आउट हो गई।

मेग लैनिंग ने खेली 70 रनों की पारी

उसके बाद मेग लैनिंग भी 70 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। यहां से हरलीन देओल और क्लो ट्रयोन ने तेजी से 41 रन जोड़े। हरलीन दओल 25 रन बनाकर आउट हो गई। उसके बाद क्लो ट्रयोन भी 21 रन बनाकर चलते बनी। श्वेता सेहरावत बिना खाता खोले ही आउट हो गई। सोफी एक्लस्टोन 1, दीप्ति शर्मा ने 0 और आशा शोभना ने 1 रन बनाए। यूपी की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी करते हुए अमेलिया केर ने 3 विकेट चटकाए। वहीं नैट साइवर ब्रंट ने 2 विकेट लिए।

सम्बंधित ख़बरें

WPL में अमेलिया केर ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनी

WPL में नैट साइवर-ब्रंट का नया कीर्तिमान, ऐसा कारनामा करने वाली संयुक्त रूप से बनीं ‘नंबर-1’

DC W vs UPW: पहली जीत की तलाश में जेमिमा रोड्रिग्स की दिल्ली कैपिटल्स, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

WPL में हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनी

मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत भी ज्यादा अच्छी नहीं रही। सजीवन सजना 10 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद तुरंत 23 के स्कोर पर ही हेली मैथ्यूज 13 रन बनाकर आउट हो गई। नैट साइवर ब्रंट 44 के स्कोर पर 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। उसके बाद 18 के निजी स्कोर पर हरमनप्रीत कौर भी आउट हो गई। 69 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का पांचवां विकेट गिरा।

यह भी पढ़ें: GT को 32 रन से हराकर RCB ने लगाई जीत की ‘हैट्रिक’, मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल का क्या है हाल?

छठे विकेट के लिए अमेलिया केर और अमनजोत कौर के बीच 83 रनों की साझेदारी हुई लेकिन यह जीत के लिए प्रर्याप्त नहीं था। अमनजोत कौर 41 रन बनाकर आउट हो गई। वहीं अमेलिया केर 49 रन बनाकर नाबाद रही। मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाई और मुकाबले को 22 रनों से गंवा दिया। यूपी के लिए शिखा पांडे ने 2, क्लो ट्रयोन ने 1, सोफी एक्लस्टोन ने 1 और क्रांति गौड़ ने 1 विकेट चटकाए।

Up warriorz women won by 22 runs against mumbai indians womens in 10th match of wpl 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 17, 2026 | 06:49 PM

Topics:  

  • Mumbai Indians
  • Women's Cricket
  • Women's Premier League
  • WPL

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.