Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

AUS W vs IND W : ‘हमने वनडे में…’, 0-3 से सीरीज गंवाने के बाद फूटा कप्तान हरमनप्रीत कौर का गुस्सा

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया से 185 रन की हार के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्वीकार किया कि भारत वनडे में टी20 जैसा प्रदर्शन नहीं कर सका। टीम अब टेस्ट मैच में वापसी की तैयारी करेगी।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Mar 01, 2026 | 08:17 PM

भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Indian Women’s Team Captain Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में 185 रनों से हार का सामना करना पड़ा। बेलरीव क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से मिले 410 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 224 रन बनाकर सिमट गई। इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने एकदिवसीय सीरीज को 0-3 से गंवाया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने माना कि टीम टी20 की तरह वनडे में दमदार प्रदर्शन करने में पूरी तरह से नाकाम रही।

हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा, “मुझे लगता है कि हमारा प्रदर्शन ओवरऑल अच्छा नहीं रहा। टी20 में हमने सब कुछ सही किया था, लेकिन वनडे में हमने अच्छा क्रिकेट नहीं खेला। यही हमारी हार की बड़ी वजह रही। वनडे फॉर्मेट में मुकाबले लंबे होते हैं और इसमें लगातार सही चीजें करना जरूरी होता है। हम बहुत सारी गलतियां कर रहे थे।”

हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया की तारीफ की

हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया टीम की सराहना करते हुए कहा, “ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बेहतरीन क्रिकेट खेला और हमें वापसी का कोई मौका नहीं दिया।” भारतीय कप्तान ने कहा कि इस सीरीज से हम काफी कुछ सीख भी सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम इस बात पर विचार करेंगे कि कैसे हम वनडे क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

IND W vs AUS W: टीम इंडिया के गेंदबाज ने बनाया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, 10 ओवर में लुटा दिए शतक जितने रन

AUS W vs IND W: ऑस्ट्रेलिया ने भारत का सूपड़ा किया साफ, 185 रनों से हराकर वनडे सीरीज 3-0 से की अपने नाम

विदाई हो तो ऐसी…एलिसा हीली ने आखिरी ODI को बनाया यादगार, 29 बाउंड्री जड़कर ठोका करियर का सबसे बेहतरीन शतक

‘हमने कमाल का चेज किया…’ भारत को हराने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली का बड़ा बयान

यह भी पढ़ें: AUS W vs IND W: ऑस्ट्रेलिया ने भारत का सूपड़ा किया साफ, 185 रनों से हराकर वनडे सीरीज 3-0 से की अपने नाम

6 मार्च से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच की तैयारियों को लेकर भारतीय कप्तान ने कहा, “हमारे पास तैयारी के लिए बहुत कम समय है। अब यह केवल खुद पर भरोसा रखने और टीम के लिए सही काम करने का समय है। हम टेस्ट में ऐसी कोई गलती नहीं करना चाहते हैं, जो हमपर भारी पड़े।”

हीली की धमाकेदार पारी

ऑस्ट्रेलिया से मिले 410 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 224 रन बनाकर ऑलआउट हुई। भारतीय टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। टीम की तरफ से स्नेह राणा ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स ने 29 गेंदों में 42 रनों का योगदान दिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 409 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान एलिसा हीली ने 98 गेंदों में 158 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, बेथ मूनी ने शतकीय पारी खेलते हुए 84 गेंदों में 106 रन बनाए।

Harmanpreet kaur statement india women odi series loss

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 01, 2026 | 08:16 PM

Topics:  

  • Harmanpreet Kaur
  • ICC Women's Cricket Team
  • India vs Australia
  • Indian Women's Cricket Team
  • Women's Cricket

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.