हरभजन और श्रीसंत के थप्पड कांड का वीडियो 18 साल बाद पहली बार आया सामने, देखें पूरा सच
Harbhajan Slapping Sreesanth: आईपीएल के पहले सीजन में एक बड़ी घटना हुई थी। जिसके बाद अब 18 साल के बाद इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ लगाया था।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
हरभजन सिंह और श्रीसंत (फोटो-सोशल मीडिया)
Harbhajan Slapping Sreesanth In IPL 2008: आईपीएल के पहले सीजन में एक बहुत बड़ी कॉन्टोवर्सी हुई थी। साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई थी। इस सीजन में एक ऐसी घटना हुई थी, जिसे आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं। पहले सीजन में थप्पड़ कांड का विवाद काफी चर्चा में रहा था। पहले सीजन में ही नहीं उसके बाद अगले 5-6 सीजनों तक यह घटना चर्चा में रही। हरभजन सिंह ने मोहाली के मैदान पर श्रीसंत को थप्पड़ जड़ा था।
मुंबई इंडियंस और किंग्स 11 पंजाब के बीच मोहाली में मुकाबला खेला गया था। जिसमें मुंबई को 66 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। मैच खत्म होने के बाद कैमरा में श्रीसंत को रोते हुए देखा गया। जिसके बाद पता चलता कि हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ लगाया है। लेकिन उसका वीडियो कभी किसी ने नहीं देखा।
18 साल बाद थप्पड कांड हुआ वायरल
इस घटना के 18 साल बाद सोशल मीडिया पर थप्पड़ कांड का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग वाकई में हैरान हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि जब मैच खत्म हुआ तो दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में हाथ मिला थे। लेकिन हरभजन सिंह ने श्रीसंत को जोरदार थप्पड़ लगाया।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का धमाका, 160 रन का टारगेट सफलतापूर्वक किया डिफेंड, पॉइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग
LSG vs RR: राजस्थान के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन, लखनऊ को नहीं बनाने दिए 159 रन, जोफ्रा आर्चर ने लिए 3 विकेट
क्रिकेट जगत में सनसनी: कोच पर हमले और हत्या के प्रयास में 3 क्रिकेटर सस्पेंड, तत्काल प्रभाव से हुई कार्रवाई
LSG vs RR: राजस्थान ने सेट किया 160 रन का टारगेट, लखनऊ सुपर जाएंट्स के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
#WATCH : One of the wildest chapters in IPL history resurfaces
Unseen footage of the infamous Harbhajan Singh & Sreesanth ‘Slapgate’ incident has emerged. A moment that shook the league back in 2008 and was never aired publicly until now. #IPL #Slapgate #HarbhajanSingh… pic.twitter.com/hZFGCOsPJO — upuknews (@upuknews1) August 29, 2025
हालांकि, शुरू में श्रीसंत को कुछ समझ में ही नहीं आया कि क्या हुआ। मगर जब बाकी खिलाड़ियों ने ऐसा करते देखा और वो श्रीसंत के पास आए तो श्रीसंत भी गुस्से में आगे बढ़ने लगे। वहीं हरभजन में गुस्से में आगे बढ़े। लेकिन तभी खिलाड़ियों ने बीच बचाव करते हुए दोनों का अलग किया, नहीं तो मामला और बढ़ जाता। इस वीडियो को आप यहां देख सकते हैं…
यह भी पढ़ें: राजीव शुक्ला बने BCCI के नए कार्यकारी अध्यक्ष, रोजर बिन्नी के हटने से खाली थी कुर्सी
आईपीएल के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर इस घटना का वीडियो जारी किया। जो तेजी से वायरल हो गया। इस थप्पड़ कांड के बाद हरभजन सिंह को पूरे सीजन के लिए बैन कर दिया गया था और उन पर 5 वनडे मैचों के लिए बैन कर दिया गया था। इस घटना के बाद श्रीसंत को काफी पछतावा हुआ। जिसके बाद वो कई बार अपनी गलती स्वीकार कर चुके हैं।
इस घटना को जीवन से हटाना चाहते हैं अश्विन
हरभजन सिंह ने रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर कहा था कि एक चीज जो मैं बदलना चाहता हूं, वो है श्रीसंत के साथ हुई घटना को। मैं उस घटना को अपने करियर से हटाना चाहता हूं। जो हुआ वो गलत था, मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। मैंने अब तक 200 से ज्यादा माफी मांगी है और अभी तक कई मंचों पर मांग रहा हूं।
