Unmukt Chand: अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाला कप्तान, जो बना गया था रातों-रात सुपरस्टार मगर…
Unmukt Chand Birthday: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2012 विजेता उन्मुक्त चंद ने IPL में संघर्ष किया, बाद में अमेरिका में MLC खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया और अपनी पहचान बनाई।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
उन्मुक्त चंद (फोटो- सोशल मीडिया)
Happy Bithday Unmukt Chand: उन्मुक्त चंद का जन्म 26 मार्च 1993 को दिल्ली में हुआ। स्कूल के दिनों में ही उन्होंने रणजी ट्रॉफी में डेब्यू कर लिया। साल 2010 में घरेलू क्रिकेट में कदम रखने के बाद, अपने चौथे ही मैच में 151 रन की पारी खेलकर उन्होंने सबका ध्यान खींचा। 18 साल और 15 दिन की उम्र में उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में डेब्यू का मौका मिला, लेकिन शुरुआती सीजन में सिर्फ 2 रन ही बना सके। आइए उन्मुक्त चंद के जन्मदिन पर उनके कुछ रिकॉर्ड्स के बारे जान लेते हैं।
अंडर-19 वर्ल्ड कप में कप्तानी
साल 2012 में उन्मुक्त चंद को भारत अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 130 गेंदों में 111 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 7 चौके शामिल थे। उन्होंने टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन (246 रन) बनाए और भारत को खिताब दिलाया। इस प्रदर्शन ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया और फैंस उनकी तुलना विराट कोहली से करने लगे।
आईपीएल में संघर्ष
आईपीएल में उन्मुक्त ने दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के लिए 2011 से 2016 तक 21 मैच खेले। हालांकि, केवल 300 रन ही बना पाए और 15 की औसत रही। आईपीएल में निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद, वह इंडिया ‘ए’ टीम का नियमित हिस्सा बने रहे।
सम्बंधित ख़बरें
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की जंग तेज, 4 पूर्व चैंपियंस के सामने 4 नई टीमों की चुनौती
कॉमनवेल्थ से लेकर ओलंपिक तक! जानिए क्यों दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों की तैयारी में जुटा है भारत ?
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
इंडिया ‘ए’ और अन्य टूर्नामेंट
उन्मुक्त ने 2013 में न्यूजीलैंड ‘ए’ और 2015 में बांग्लादेश ‘ए’ के खिलाफ महत्वपूर्ण जीत दिलाई। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2016 में दिल्ली की ओर से खेलते हुए उन्होंने गुजरात के खिलाफ 103 रन की शानदार पारी खेली। फर्स्ट क्लास में 67 मैच खेलकर उन्होंने 3,379 रन बनाए, जिसमें 8 शतक और 16 अर्धशतक शामिल थे। लिस्ट-ए में 120 मैचों में 4,505 रन और टी20 में 103 मैचों में 2,141 रन उनके नाम हैं।
ये भी पढ़ें: क्या बदल जाएगा RCB का नाम? ₹16,700 करोड़ की डील के बाद फैंस में मची खलबली, अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब
अमेरिका में करियर और संन्यास
भारतीय सीनियर टीम में अवसर न मिलने के कारण 2021 में उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इसके बाद अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) खेलते हुए उन्होंने पिछले 3 सीजन में 19 मैचों में 528 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं। उन्मुक्त चंद का करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन अंडर-19 विश्व विजेता के रूप में और अब अमेरिका में खेलते हुए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।
IANS इनपुट के साथ
