Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सेमीफाइनल फतह के लिए टीम इंडिया का मास्टरप्लान! वैभव-आयुष की जोड़ी मचाएगी तबाही, ऐसी होगी प्लेइंग XI

IND U19 vs SL U19: एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2025 का पहला सेमीफाइनल 19 दिसंबर को खेला जाएगा, जहां इंडिया अंडर-19 टीम श्रीलंका से भिड़ेगी। जीत के लिए आयुष म्हात्रे मजबूत प्लेइंग 11 उतारेंगे।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Dec 18, 2025 | 09:50 PM

भारत की अंडर-19 टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

India Under-19 Cricket Team: एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला इंडिया अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में खेला जाएगा। अब तक टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। टीम इंडिया ने अपने तीनों लीग मैच आसानी से जीतते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है। ऐसे में भारतीय टीम की नजरें फाइनल में प्रवेश करने पर टिकी होंगी।

वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे पर रहेंगी नजरें

सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर मजबूत रहने की उम्मीद है। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पूरे टूर्नामेंट में निरंतर अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम को तेज शुरुआत दिलाई है। वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी जिम्मेदारी भरी पारियां खेलते हुए टीम को कई बार मुश्किल हालात से बाहर निकाला है। सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबले में इन दोनों बल्लेबाजों की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है।

मिडिल ऑर्डर में दिखेगा युवा खिलाड़ियों का दम

नंबर तीन पर एरोन जॉर्ज के खेलने की संभावना है। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने शानदार पारी खेलकर अपनी काबिलियत साबित की थी। इसके अलावा विहान मल्होत्रा भी इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकते हैं। आईपीएल में आरसीबी का हिस्सा बनने के बाद यह उनका पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है। वेदांत त्रिवेदी पर भी सभी की निगाहें होंगी, जिन्होंने अब तक उपयोगी पारियां खेली हैं।

सम्बंधित ख़बरें

U-19 IND vs PAK 1st Inning Highlight: भारतीय टीम 252 रन पर हुई ऑलआउट, वेदांत त्रिवेदी ने खेली अर्शतकीय पारी

U19 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया रिकॉर्ड, शुभमन गिल को पीछे छोड़ बने नए रन-मशीन

IND U19 vs PAK U19 Live: भारत ने 58 रन से जीता मुकाबला, सेमीफाइनल में पहुंची टीम, पाक वर्ल्ड कप से बाहर

U19 World Cup: पाक के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड कर देगा हैरान, मैच से पहले 5 दिग्गजों ने कही ये बात

विकेटकीपर और ऑलराउंडर्स से बड़ी उम्मीद

विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू, जिन्होंने टूर्नामेंट में दोहरा शतक जड़ा था, अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे। उनके अलावा कनिष्क चौहान से भी टीम को काफी उम्मीदें हैं। आईपीएल में आरसीबी द्वारा खरीदे गए कनिष्क गेंद और बल्ले दोनों से प्रभाव छोड़ने की कोशिश करेंगे। खिलान पटेल भी ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम की मजबूती बढ़ा सकते हैं।

गेंदबाजी में भारत की मजबूत तिकड़ी

भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी इस टूर्नामेंट में बेहद प्रभावशाली रही है। दीपेश देवेंद्रेन, किशन कुमार सिंह और हेनिल पटेल की तिकड़ी लगातार विकेट निकाल रही है। इनके साथ खिलान पटेल भी गेंद से योगदान देने में सक्षम हैं, जिससे श्रीलंका की बल्लेबाजी पर दबाव बन सकता है।

भारत और श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11

इंडिया अंडर-19: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रेन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, कनिष्क चौहान।

ये भी पढ़ें: दादा का बड़ा एक्शन, सौरव गांगुली ने ठोका 50 करोड़ का मानहानी केस, लियोनल मेसी से जुड़ा है मामला

श्रीलंका अंडर-19: विमथ दिनसारा (कप्तान), कविजा गमागे, दिमंथा महाविथाना, विरन चामुदिथा, दुलनीथ सिगेरा, चामिका हीनातिगाला, आधम हिल्मी (विकेटकीपर), किथमा विथानापथिराना, सेठमिका सेनेविरत्ने, सनुजा निंदुवारा, कुगाथास मथुलन।

Under 19 vs sri lanka under 19 asia cup 2025 semi final probable playing 11 vaibhav suryavanshi ayush mhatre

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 18, 2025 | 09:20 PM

Topics:  

  • Ayush Mhatre
  • Indian Under-19 Team
  • Vaibhav Suryavanshi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.