6,4,4,6,6 और फिर 6, अहमदाबाद में तिलक वर्मा का बवंडर, महज 45 गेंदों में शतक ठोक रच दिया इतिहास
GT vs MI: आईपीएल 2026 के 30वें मैच में तिलक वर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया और अपनी दमदार पारी से इतिहास रच दिया।
- Written By: संजय बिष्ट
गुजरात टाइटंस के खिलाफ तफानी अंदाज में शतक लगाने के बाद तिलक वर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Tilak Varma Century: आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला, लेकिन टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले के अंदर ही 44 रन के स्कोर पर तीन विकेट गिर गए थे, जिससे टीम दबाव में आ गई। ऐसे मुश्किल हालात में तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और अपनी दमदार बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया और मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज सेंचुरी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली, जो 2008 में सनथ जयसूर्या ने बनाया था।
तिलक वर्मा का तूफानी अंदाज
तिलक वर्मा ने नाबाद 101 रन की जबरदस्त पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के जड़े। उनकी इस पारी में 74 रन सिर्फ बाउंड्री से आए, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दिखाता है। खास बात यह रही कि उन्होंने आखिरी ओवरों में गुजरात के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। उनकी बल्लेबाजी ने पूरे स्टेडियम का माहौल बदल दिया।
4⃣5⃣-ball Hundred 🤯 Tilak Varma, TAKE A BOW 👏👏 Scorecard ▶️ https://t.co/cawFoZABvQ#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvMI | @mipaltan | @TilakV9 pic.twitter.com/JpC1WB7lHZ — IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2026
अशोक शर्मा के ओवर में मचाया कहर
डेथ ओवर्स में तिलक वर्मा का बल्ला और भी खतरनाक नजर आया। 16वें से 20वें ओवर के बीच उन्होंने महज 18 गेंदों में 65 रन ठोक दिए। 18वें ओवर में उन्होंने अशोक शर्मा को निशाने पर लेते हुए एक ही ओवर में 26 रन बटोर डाले। इस ओवर की शुरुआत छक्के से हुई, जिसके बाद लगातार चौके और फिर छक्कों की बारिश कर दी। हालांकि आखिरी गेंद डॉट रही, लेकिन तब तक गेंदबाज पूरी तरह दबाव में आ चुका था।
सम्बंधित ख़बरें
क्रिकेट जगत में बजा जो रूट का डंका, टेस्ट मैच में पूरा किया पारियों का ‘तीसरा शतक’, इंग्लैंड के लिए रचा इतिहास
IND vs AFG सीरीज से विराट कोहली बाहर, अब चमकेगी इन खिलाड़ियों की किस्मत, जानिए कौन हैं वो 4 सबसे बड़े दावेदार?
IPL 2026 में LSG ने 2.60 करोड़ देकर किया था शामिल, अब इसी पैसे से घर का पुराना कर्ज चुकाएगा ये युवा खिलाड़ी
MPL 2026: इंदौर में आज से एमपीएल का तीसरा सीजन, आवेश और आशुतोष पर रहेंगी नजरें, इस बार शामिल हैं 10 टीमें
GEAR ⚙️ SWITCH pic.twitter.com/Lcb8CveEC2 — Mumbai Indians (@mipaltan) April 20, 2026
ये भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तिलक वर्मा का तूफान, खेली विस्फोटक शतकीय पारी, GT को जीत के लिए बनाने होंगे 200 रन
रिकॉर्ड के करीब पहुंचे तिलक
तिलक वर्मा का यह शतक मुंबई इंडियंस के लिए दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन गया। वह सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को तोड़ने से कुछ ही रन दूर रह गए। सूर्यकुमार ने 2023 में 103 रन की नाबाद पारी खेली थी। तिलक की इस शानदार पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए, जो टीम के लिए एक मजबूत स्कोर साबित हुआ।
