इस बार का विश्व कप हमारा है… महिला विश्वकप फाइनल 2025 को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह
IND W vs SA W: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला वनडे विश्वकप 2025 का फाइनल मुकाबला 2 अक्टूबर को नवी मुंबई में 3 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दर्शकों का उत्साह अपने चरम पर है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रशंसक (फोटो- IANS)
Indian Women’s Cricket Team: भारतीय महिला क्रिकेट टीम विश्व कप के फाइनल में पहुंच चुकी है। रविवार को होने वाले फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होने वाला है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम की खिताबी जीत के लिए पूरे देश में प्रार्थनाओं का दौर चल रहा है। बेंगलुरु और वाराणसी में लड़कियों के बीच विश्व कप फाइनल को लेकर उत्साह है।
वाराणसी में स्कूली छात्राएं तिरंगा लेकर एकत्रित हुईं। छात्राओं ने फाइनल में भारत की जीत की प्रार्थना की। आईएएनएस से बात करते हुए देवेशी आनंद ने कहा, “भारतीय टीम बहुत शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंची है। सेमीफाइनल में जेमिमा रोड्रिग्स ने यादगार बल्लेबाजी करते हुए हमें फाइनल में पहुंचाया। फाइनल में हम जीतेंगे, इस बार विश्व कप हमारा होगा।”
सिद्रा फातिमा ने कहा, “हम बेहद उत्साहित हैं। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंची है। इस बार उम्मीद है कि हम चैंपियन बनेंगे।” सृष्टि जायसवाल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया महिला विश्व कप जीतती रही है। इस बार ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंची है। उम्मीद है कि भारतीय टीम ही चैंपियन बनेगी। हम टीम इंडिया के लिए चियर करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-पाक मैच में जारी रहेगी ‘नो हैंडशेक पॉलिसी’! पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाने पर हरमनप्रीत कौर ने कही ये बात
Women’s T20 World Cup में खेलने वालीं ये हैं 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, लिस्ट में एक भारतीय स्टार भी शामिल
ये सवाल क्यों पूछ रहे हैं? रिटायरमेंट के सवाल पर भड़कीं हरमनप्रीत, कप्तान के जवाब से छाया सन्नाटा- VIDEO
टी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
बेंगलुरु की युवा क्रिकेटर आकांक्षा ने कहा कि सेमीफाइनल में जिस तरह भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज की, वो हम सभी के लिए प्रेरणा है। मैं उम्मीद करती हूं कि भारतीय टीम फाइनल में उस प्रदर्शन को दुहराएगी और विजेता बनेगी। आन्या ने कहा कि भारतीय टीम बहुत ही अच्छा खेल रही है। हम फाइनल में टीम को पूरी तरह सपोर्ट करेंगे।
इसके आन्या ने कहा कि भारतीय टीम को फाइनल में अपने क्षेत्ररक्षण पर ध्यान देना होगा। बड़े मैचों में थोड़ी घबराहट होती है, टीम को संयम से काम लेना होगा। सेमीफाइनल में हमने 339 का लक्ष्य हासिल किया था। फाइनल में 300 से ऊपर का स्कोर अगर पहले बल्लेबाजी करते हुए हम बनाते हैं, तो यह पर्याप्त होगा।
ये भी पढ़ें: क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल, भारत का भविष्य उज्जवल, पूर्व दिग्गज ने महिला टीम को लेकर दिया बड़ा बयान
अकुल ने कहा कि पहले बल्लेबाजी करने की स्थिति में भारतीय टीम को 300 से ऊपर रन बनाने की कोशिश करनी चाहिए। हमें क्षेत्ररक्षण पर ध्यान देना होगा। हम सकारात्मक होकर खेलेंगे, तो जरूर जीतेंगे। महिला विश्व कप का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
IANS इनपुट के साथ
