- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Cricket Game Uncertainties The Future Of Indian Womens Cricket Team Is Bright Kirti Azad
क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल, भारत का भविष्य उज्जवल, पूर्व दिग्गज ने महिला टीम को लेकर दिया बड़ा बयान
पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के उज्जवल भविष्य की भविष्यवाणी की। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में जेमिमा रोड्रिग्स की शानदार 127 रन की पारी की सराहना की।
- Written By: संजय बिष्ट

भारतीय महिला टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Indian Women’s Cricket Team: पूर्व भारतीय क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने कहा है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम का भविष्य बेहद उज्ज्वल है। उन्होंने टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया है। खास तौर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में जेमिमा रोड्रिग्स की शानदार बल्लेबाजी ने सभी का दिल जीत लिया।
जेमिमा की नाबाद 127 रनों की पारी ने भारत को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कीर्ति आजाद ने कहा कि इस तरह का आत्मविश्वास और निरंतरता महिला क्रिकेट के लिए प्रेरणादायक है। उनका मानना है कि अगर यही जोश और प्रदर्शन बरकरार रहा, तो भारतीय टीम आने वाले वर्षों में विश्व क्रिकेट पर दबदबा बना सकती है।
महिला क्रिकेट का स्तर लगातार सुधर रहा है- कीर्ति आजाद
कीर्ति आजाद ने आईएएनएस से कहा, “महिला क्रिकेट का स्तर लगातार सुधर रहा है। इसका मुख्य कारण इसे मिल रहा बढ़ता प्रचार है। पहले महिला क्रिकेट को उतना प्रोत्साहन नहीं मिलता था, जितना अब मिलता है। अब लड़कियों में इस खेल को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।”
सम्बंधित ख़बरें
बीच IPL हैदराबाद ने वैभव सूर्यवंशी के दोस्त को टीम में किया शामिल, जानें कौन हैं आरएस अंबरीश
श्रीलंका के क्रिकेटरों की शर्मनाक हरकत! नहाते हुए महिलाओं का बनाया वीडियो, अंडर-19 के 2 खिलाड़ी गिरफ्तार
क्या GT के खिलाफ विराट कोहली ने ‘लांघी लक्षमण रेखा’? अंपायर से हुई तगड़ी बहस, भुगतना पड़ सकता है खामियाजा
GT vs RCB: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने RCB को 4 विकेट से हराया, GT की जीत में गेंदबाजों ने निभाई अहम भूमिका
उन्होंने आगे कहा, “जब जेमिमा रोड्रिग्स ने लगातार दो ‘शून्य’ बनाए और उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया, उस समय लोग उनकी आलोचना कर रहे थे। लेकिन उसके बाद उन्होंने जो शानदार पारियां खेलीं, वो ऐतिहासिक हैं। क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम का भविष्य उज्ज्वल है। एक भारतीय होने के नाते हम चाहते हैं कि भारतीय टीम जीते।”
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल की बात करें, तो ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.5 ओवरों में 338 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए फोएबे लिचफील्ड ने सर्वाधिक 119 रन बनाए, जबकि एश्ले गार्डनर ने 63 रन की पारी खेली। भारत की ओर से श्री चरणी और दीप्ति शर्मा को 2-2 विकेट हाथ लगे।
महिला वनडे इतिहास में सिर्फ 2 टीमें ही 300+ के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर सकी थीं। इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ियों के हौसले बुलंद थे। जेमिमा रोड्रिग्स ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। जेमिमा ने 134 गेंदों में 14 चौकों के साथ नाबाद 127 रन बनाए, जबकि कौर ने 89 रन की पारी खेली।
ये भी पढ़ें: फाइनल में लगेगा बॉलीवुड का तड़का, सिंगर सुनिधि चौहान देंगी प्रस्तुति
भारतीय टीम फाइनल मैच में 2 नवंबर को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। इस बार दुनिया को महिला वनडे विश्व कप में एक नई विजेता टीम मिलना निश्चित है।
IANS इनपुट के साथ
Cricket game uncertainties the future of indian womens cricket team is bright kirti azad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सांप पकड़कर दिखा रहा था करतब, अचानक हुआ हमला; कुछ ही मिनटों में गई जान, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 11:17 PMनांदगांव खंडेश्वर में महिला से यौन शोषण, जबरन गर्भपात का मामला दर्ज
May 02, 2026 | 11:08 PMलेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक से भीषण तबाही, 7 लोगों की मौत; सीजफायर के बाद भी नहीं थम रहा हमला
May 02, 2026 | 11:02 PMहाथ में जो आया वही लेकर भागे लोग, धामनगांव में भीषण आग से आधा गांव राख, मची भारी चीख-पुकार
May 02, 2026 | 10:59 PMविदेश जाकर समझ आई देसी चीजों की कीमत! हल्दी वाला दूध बना ‘Turmeric Latte’, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 10:51 PMनागपुर के धामनगांव में लगी भीषण आग, सैकड़ों घर जलकर खाक, 3 लोगों की मौत, देखें खौफनाक मंजर का VIDEO
May 02, 2026 | 10:43 PMपुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भीड़ ने रास्ता रोका, घंटों ठप रहि यातायात, प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के बाद खुला रास्ता
May 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














