Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

27 नवंबर को हो सकती है WPL 2026 की नीलामी, BCCI ने सभी फ्रेंचाइजियों को भेजी सूचना: सूत्र

बीसीसीआई ने विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की तैयारी शुरू कर दी है। अगला सीजन 27 नवंबर को नई दिल्ली में मेगा नीलामी के साथ शुरू होगा। सभी फ्रेंचाइजियों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Nov 04, 2025 | 07:15 PM

सूत्रों के मुताबिक डब्ल्यूपीएल 2026 के लिए दिल्ली में 27 नवंबर को नीलामी हो सकती है (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

WPL 2026: महिला विश्व कप 2025 के सफल समापन के बाद बीसीसीआई ने अब महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की तैयारियों पर काम तेज कर दिया है। बोर्ड अगले सीजन के लिए मेगा नीलामी आयोजित करने जा रहा है, जिसके लिए सभी व्यवस्थाएं लगभग तय कर ली गई हैं।

27 नवंबर को नई दिल्ली में होगी मेगा नीलामी

आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने सभी पांच फ्रेंचाइजियों को सूचित किया है कि नीलामी 27 नवंबर को नई दिल्ली में होगी। नीलामी स्थल एरोसिटी स्थित किसी आलीशान होटल में तय किया जा सकता है, जहां सभी टीमों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की समय सीमा बुधवार तक है। मुंबई इंडियंस, आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स अपनी रिटेन लिस्ट जल्द जारी कर सकती हैं। महिला विश्व कप की वजह से लिस्ट अब तक नहीं आ सकी है।

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup 2026 Points Table: पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड से आगे निकला स्कॉटलैंड

T20 World Cup 2026: इटली के कप्तान वेन मैडसेन बन सकते हैं कोच, कारण जानकर दंग रह जाएंगे आप!

T20 WC: कनाडा पर भारी पड़े प्रोटियाज, साउथ अफ्रीका ने 57 रनों से दर्ज की जीत, वर्ल्ड कप में किया विजयी आगाज

BCCI ने जारी की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट,51 खिलाड़‍ियों को मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, लेकिन विराट-रोहित को लगा झटका

ये है नियम

प्रत्येक फ्रेंचाइजी को अधिकतम तीन कैप्ड भारतीय खिलाड़ी, दो विदेशी खिलाड़ी और दो अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति होगी। यदि कोई टीम पांच खिलाड़ियों को रिटेन करना चाहती है, तो कम से कम एक अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी होना चाहिए। नीलामी की राशि 15 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।

मेगा नीलामी में खिलाड़ियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 नवंबर है, जबकि नीलामी में शामिल खिलाड़ियों की अंतिम सूची 20 नवंबर को जारी की जाएगी। रिटेंशन स्लैब को भी परिभाषित किया गया है। खिलाड़ी 1 के लिए 3.5 करोड़ रुपये, खिलाड़ी 2 के लिए 2.5 करोड़ रुपये, खिलाड़ी 3 के लिए 1.75 करोड़ रुपये, खिलाड़ी 4 के लिए 1 करोड़ रुपये और खिलाड़ी 5 के लिए 50 लाख रुपये। राइट टू मैच विकल्प के तहत, फ्रेंचाइजी पिछले सीजन में शामिल खिलाड़ियों को वापस खरीद सकेंगी।

ये भी पढ़ें: जय शाह से डर रहे मोहसिन नकवी? ICC की मीटिंग से भाग सकते हैं PCB चीफ, BCCI उठाएगा ट्रॉफी का मुद्दा

रिटेन किए गए खिलाड़ियों की संख्या के आधार पर पांच खिलाड़ियों के लिए 9.25 करोड़ रुपये, चार के लिए 8.75 करोड़ रुपये, तीन के लिए 7.75 करोड़ रुपये, दो के लिए 6 करोड़ रुपये और एक के लिए 3.5 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। कम खिलाड़ियों को रिटेन करने वाली टीमों के पास आरटीएम के ज्यादा अधिकार होंगे।

IANS इनपुट के साथ

The auction for the womens premier league 2026 will be held in new delhi on november 27

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 04, 2025 | 07:15 PM

Topics:  

  • BCCI
  • Cricket News
  • Cricket Sports News
  • Sports
  • WPL

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.