Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तान की हार से टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, WTC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, भारत से आगे निकली बांग्लादेश

World Test Championship: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार प्रदान की है। पाकिस्तान की इस हार का नुकसान भारतीय क्रिकेट टीम को झेलना पड़ रहा है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: May 20, 2026 | 04:28 PM

बांग्लादेश और भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pakistan vs Bangladesh: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने सिलहट टेस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को को 78 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली। इस शानदार जीत का फायदा बांग्लादेश को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की रैंकिंग में भी मिला है। टीम ने अंक तालिका में बड़ी छलांग लगाते हुए भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम को पीछे छोड़ दिया है। बांग्लादेश की इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम की जमकर तारीफ हो रही है, जबकि पाकिस्तान को घरेलू मैदान पर शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

भारत को हुआ एक स्थान का नुकसान

पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार को दूसरा टेस्ट जीतने के साथ ही बांग्लादेश डब्ल्यूटीसी (2025-27) की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गया। भारतीय टीम छठे स्थान पर पहुंच गई है, वहीं पाकिस्तान आठवें नंबर पर चली गई है।

पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

भारतीय टीम ने पिछले साल से कोई टेस्ट नहीं खेला है। भारतीय टीम का अगला टेस्ट अफगानिस्तान के खिलाफ है, जो डब्ल्यूटीसी का हिस्सा नहीं है। ऑस्ट्रेलिया 8 टेस्ट में 7 जीत के साथ पहले, न्यूजीलैंड 3 टेस्ट में 2 जीत के साथ दूसरे, दक्षिण अफ्रीका 4 टेस्ट में 3 जीत के साथ तीसरे, श्रीलंका 2 टेस्ट में 1 जीत के साथ चौथे, बांग्लादेश 4 टेस्ट में 2 जीत के साथ पांचवें, भारत 9 टेस्ट में 4 जीत के साथ छठे, इंग्लैंड 10 टेस्ट में 3 जीत के साथ सातवें, पाकिस्तान 4 टेस्ट में 1 जीत के साथ आठवें और वेस्टइंडीज 8 टेस्ट में बिना किसी जीत के नौवें नंबर पर है।

सम्बंधित ख़बरें

IND vs AFG: जडेजा-अक्षर की जगह सुथार और दुबे की टेस्ट में एंट्री, फर्स्ट क्लास में ऐसा रहा है रिकॉर्ड

IPL 2026 में 16 विकेट लेकर 24 साल के प्रिंस यादव ने सेलेक्टर्स का जीता दिल, डायरेक्ट वनडे टीम में मिली एंट्री

Who is Gurnoor Brar: किस्मत हो तो गुरनूर बराड़ जैसी, IPL में खेला सिर्फ 1 मैच और सीधे मिल गई टीम इंडिया में जगह

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कई नए चेहरों की हुई एंट्री, विराट-रोहित को भी मिली जगह

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच का हाल

मैच पर नजर डालें तो बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 278 रन बनाए थे। पाकिस्तान पहली पारी में 232 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश को 46 रन की बढ़त मिली थी। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 390 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत के लिए 437 रन का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान 358 रन पर सिमट गई और 78 रन से मैच हार गई।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की एक और शर्मनाक हार…बांग्लादेश ने 78 रन से हराया दूसरा टेस्ट, 2-0 से सीरीज जीत किया क्लीन स्वीप

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। लिटन ने पहली पारी में 126 और दूसरी पारी में 69 रन बनाए थे। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। 2 टेस्ट मैचों की इस सीरीज में रहीम ने 253 रन बनाए।

IANS इनपुट के साथ

Test series win against pakistan bangladesh overtakes india in wtc rankings

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2026 | 04:17 PM

Topics:  

  • Bangladesh Cricket Team
  • Indian Cricket Team
  • Pakistan Cricket Team
  • World Test Championship

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.