केएल राहुल क्यों हैं विदेश में इतने सफल, भारत के पूर्व कोच ने किया बड़ा खुलासा
Ravi Shastri on KL Rahul: भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने केएल राहुल की तारीफ करते हुए कहा कि इंग्लैंड में राहुल अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। अगले तीन-चार साल में औसत 50 के पार हो जाएगा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
केएल राहुल (फोटो-सोशल मीडिया)
Ravi Shastri on KL Rahul: भारत और इंग्लैंड के बाच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में अब तक 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें इंग्लैंड 2-1 से बढ़त बना ली है। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। केएल राहुल ने तीन मैचों में दो शतक जड़े हैं। भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने राहुल के इस फॉर्म को देखकर उम्मीद जताई है कि वो अगले तीन-चार साल इसी लय को बनाए रखेंगे।
भारत के पूर्व खिलाड़ी रवि शास्त्री ने कहा कि राहुल को फ्रंटफुट टेकनीक में बदलाव के बाद काफी फायदा मिला है। उम्मीद है कि वो ऐसा ही प्रदर्शन करेंगे। राहुल ने तीन टेस्ट में दो शतक और एक अर्धशतक की मदद से 375 रन बनाए हैं । वह अब तक सीरीज में शुभमन गिल, ऋषभ पंत और जेमी स्मिथ के बाद सबसे रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं।
आईसीसी रिव्यू में रवि शास्त्री ने क्या कहा?
शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू के दौरान राहुल के बारे में कहा कि मुझे लग रहा है कि उसने फ्रंट फुट की तकनीक में थोड़ा बदलाव किया है । इसके अलावा डिफेंस के समय स्टांस भी बदला है। उन्होंने कहा कि नयी तकनीक से उनके बोल्ड या पगबाधा आउट होने की संभावना भी कम हुई है ।
सम्बंधित ख़बरें
KL Rahul ने रचा इतिहास! रोहित-कोहली को पीछे छोड़ बने ‘सिक्सर किंग’, इस लिस्ट की टॉप में बनाई जगह
टी-20 में अब 200 रन भी कम! जेन नेक्स्ट ने हिला कर रख दिया क्रिकेट जगत, क्या करेंगे गेंदबाज और कप्तान?
IPL 2026: राहुल का रिकॉर्ड शतक गया बेकार, सब्स्टीट्यूट फील्डर करुण नायर की चूक से दिल्ली की शर्मनाक हार
DC vs PBKS: अरुण जेटली स्टेडियम में आया राहुल-राणा का तूफान, DC ने बनाया आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर
राहुल के पास है बेहतर तकनीक
शास्त्री ने यह भी कहा कि इंग्लैंड के हालात में स्विंग लेती गेंदों का सामना करने के लिये भी राहुल के पास तकनीक है। वह तकनीक का धनी है। अभी तक गेंद में इतना मूवमेंट दिखा नहीं है लेकिन अगर गेंद मूव भी करती है तो उसके पास इसका सामना करने की तकनीक है। दुनिया में ऐसा कोई नहीं होगा जिसने यह कहा हो कि राहुल के पास प्रतिभा नहीं है । गुस्सा इस बात का था कि इतना प्रतिभाशाली होते हुए भी वह प्रदर्शन नहीं दे पा रहा लेकिन इस सीरीज में उसे शानदार लय में देखा है।
यह भी पढ़ें: DPL 2025 में हुई पार्थिव पटेल की एंट्री, इस फ्रेंचाइजी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
शास्त्री ने उम्मीद जताई कि उसका बल्लेबाजी औसत अगले कुछ साल में 50 के आसपास रहने वाला है। वह अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में है। अगले तीन चार साल अगर इसी तरह खेलता रहा तो कई शतक बनायेगा क्योंकि वह भारत में भी काफी क्रिकेट खेल रहा है। उसका औसत 50 के आसपास रहना चाहिये। केएल राहुल अभी तक 61 टेस्ट में 35 . 3 की औसत से 3632 रन बनाए हैं। जिसमें 10 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। (भाषा इनपुट के साथ)
