Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नकचढ़े पाकिस्तान को भारत ने दिया दोहरा झटका, चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी नहीं जाएगी टीम इंडिया

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अब ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भी टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार ने टीम को पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं दी है।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Nov 19, 2024 | 07:43 PM

ब्लाइंड टीम इंडिया (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: चैंपियंस ट्रॉफी की तरह ब्लाइंड क्रिकेट टी20 वर्ल्ड कप 2024 भी पाकिस्तान में होना है। लेकिन एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका दिया है। अब ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भी टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार ने टीम को पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं दी है। इसके बाद टीम इंडिया ने अपना नाम वापस ले लिया है। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत ने ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप 2024 से नाम वापस ले लिया है। सरकार ने टीम इंडिया को पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं दी। ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप 23 नवंबर से 3 दिसंबर तक होना है। लेकिन भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेगी। भारतीय टीम ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन रही है। ऐसे में भारत के पाकिस्तान न जाने से उसे भी बड़ा झटका लगा है।

ब्लाइंड टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया ने 2022 के फाइनल में बांग्लादेश को बुरी तरह हराया था। भारत ने यह मैच 120 रनों से जीता था। भारत ने फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 277 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम 157 रन ही बना पाई थी। भारत ने साल 2012 और 2017 में भी दमदार खेल दिखाया था।

खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जानकारी के लिए बता दें कि भारत की मुख्य टीम भी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जा रही है। भारत सरकार ने इन्हें भी पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं दी है। चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल पाकिस्तान में होनी है। लेकिन टीम इंडिया का इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाना लगभग असंभव है। बीसीसीआई ने आईसीसी को साफ कर दिया है कि भारतीय टीम सुरक्षा कारणो की वजह से पाकिस्तान नहीं जाएगी।

क्रिकेट जगत में चैंपियंस ट्रॉफी इस समय चर्चा का मुद्दा बना हुआ है। जिस पर काफी विवाद भी हो रहा है। पाकिस्तान ने हाल ही में इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में ले जाने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की आपत्ति के बाद आईसीसी ने इसे रद्द कर दिया था।

Team india will not go to pakistan for the blind t20 world cup 2024

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 19, 2024 | 06:50 PM

Topics:  

  • Champions Trophy 2025
  • T20 World Cup
  • Team India

सम्बंधित ख़बरें

1

ऑस्ट्रेलिया में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 17 बाउंड्री का साथ ठोका यूथ टेस्ट में दूसरा शतक

2

Asia Cup में टीम इंडिया की जीत पर साउथ सुपरस्टार्स चिरंजीवी से मोहनलाल तक ने कहा- ये गर्व का पल है

3

IND vs PAK: फिर से पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए भारत है तैयार, मैच से पहले पढ़ें ये जरूरी बातें

4

भारत ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.