नई टीम, नए कप्तान और जोश के साथ इंग्लैंड पहुंची टीम इंडिया, टेस्ट में चटाएंगे मेजबान को धूल
पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंच चुकी है। इस बार टीम नए जोश, नए खिलाड़ियों के साथ किसी विदेशी दौरे पर है। इससे पहले बीते गुरुवार को कप्तान शुभमन गिल ने कुछ महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
शुभमन गिल की अगुवाई में भारत की यंग स्टार इंग्लैंड पहुंच चुकी है। इस सीरीज में टीम इंडिया रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना किसी विदेशी दौरे में है। इन दोनों खिलाड़ियों ने हाल में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। आगामी 20 जून से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है।
इस दौरे में सबसे बड़ा सवाल खड़ा ये हो रहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह कौन बल्लेबाजी करेगा। लेकिन कोच गौतम गंभीर और शुभमन गिल को यकीन है कि वो जल्द ही इंग्लैंड के खिलाफ परफैक्ट प्लेइंग इलेवन बना लेंगे।
बीते गुरुवार 5 मई को भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा की जगह भरना मुश्किल है। लेकिन टीम इसका दबाव नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि टीम के उपर हमें पूरा विश्वास है। इसके आगे उन्होंने कहा कि हम जल्द ही टीम इंडिया की नई प्लेइंग इलेवन बना लेंगे। हमारी टीम में बेहतरीन बल्लेबाज हैं, जो किसी भी कठिन वक्त में खेल सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ तुम्हें देखने आए हैं, वैभव सूर्यवंशी से मिलने राजस्थान से जिम्बाब्वे पहुंचीं बुजुर्ग फैन; देखें VIDEO
टीम इंडिया की हार पर BCCI ने नहीं दिखाई सख्ती, गंभीर की रणनीति पर फिर छिड़ी बहस, राजीव शुक्ला बोले- सब ठीक है
जिस मैदान पर रिटायर होने की थी चर्चा…वहीं से हिटमैन ने दिया जवाब! रोहित ने लॉर्ड्स में ठोका ऐतिहासिक शतक
ENG Vs IND: 141 रन ठोक बेन डकेट ने मचाया तहलका, इंग्लैंड ने भारत के सामने रखा 388 रन का लक्ष्य
इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2007 में दौरे में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज अपने नाम की थी। अब करीब 17 साल के बाद शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया फिर सीरीज जीतने के इरादे से इंग्लैंड के दौरे पर पहुंची है। फिलहाल टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंच चुकी है और उसने प्रैक्टिस भी शुरु कर दी है।
भारतीय टीम का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।
नए कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया इंग्लैंड रवाना, 20 जनवरी से शुरू हो रही सीरीज
पहले टेस्ट में भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जेमी ओवरटन, जोश टंग, क्रिस वोक्स।
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज शेड्यूल
- पहला टेस्ट- 20-24 जून, 2025- हेडिंग्ले
- दूसरा टेस्ट- 2-6 जुलाई, 2025- एजबेस्टन
- तीसरा टेस्ट- 10-14 जुलाई, 2025- लॉर्ड्स
- चौथा टेस्ट- 23-27 जुलाई, 2025- एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड
- पांचवां टेस्ट- 31 जुलाई 4 अगस्त- किआ ओवल
