BCCI का मास्टरस्ट्रोक…ODI World Cup 2027 से पहले इतने वनडे मुकाबले खेलेगी भारतीय टीम
Team India ODI Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले टीम इंडिया कितने मैच खेलेगी, यह साफ हो गया है। बीसीसीआई के नए शेड्यूल में तस्वीर स्पष्ट भी स्पष्ट हो चुकी है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
विराट कोहली, रोहित शर्मा और वनडे कप्तान शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया)
Team India Schedule Ahead ODI World Cup 2027: वनडे विश्व कप 2027 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम अपनी तैयारियों में जुट गई है। सभी की नजर अब टीम इंडिया के प्रदर्शन पर टिकी हुई है। खास तौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए यह वर्ल्ड कप बेहद अहम माना जा रहा है। दोनों दिग्गज खिलाड़ी फिलहाल सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं, ऐसे में हर मुकाबला उनके लिए अपनी फॉर्म साबित करने का बड़ा मौका होगा।
बीसीसीआई के शेड्यूल से साफ हुई तस्वीर
बीसीसीआई द्वारा जारी नए शेड्यूल के बाद यह साफ हो गया है कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2027 से पहले करीब 20 वनडे मुकाबले खेलेगी। हालांकि भविष्य में इसमें कुछ और मैच जोड़े जा सकते हैं, लेकिन फिलहाल तय कार्यक्रम के अनुसार टीम के पास खुद को तैयार करने के लिए पर्याप्त मौके होंगे। आईपीएल खत्म होने के बाद भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेगी और लगातार सीरीज खेलेगी।
अफगानिस्तान से होगा वनडे सीरीज का आगाज
टीम इंडिया अपने वनडे अभियान की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से करेगी। यह सीरीज भारत में खेली जाएगी, जहां पहले एक टेस्ट मैच होगा और उसके बाद तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। वनडे सीरीज 14 जून से शुरू होगी और 20 जून तक चलेगी। आईपीएल के बाद यह भारतीय टीम की पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी, जिससे खिलाड़ियों को लय हासिल करने का मौका मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs IRE: आयरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, भारत को 34 रनों से हराकर रचा इतिहास, कप्तानी डेब्यू में अय्यर फ्लॉप
51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच
ओलंपिक दिवस पर HCL फाउंडेशन-नागपुर मनपा में एमओयू, ‘स्पोर्ट्स फॉर चेंज’ पहल के तहत खेलों को मिलेगा बढ़ावा
Ire vs Ind: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका, डेब्यू के लिए अभी और इंतजार, टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
विदेशी दौरों और घरेलू सीरीज का संतुलन
अफगानिस्तान सीरीज के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत में तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी। न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम पांच वनडे मैचों की लंबी सीरीज खेलेगी, जो तैयारी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वहीं श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ भी तीन-तीन वनडे मुकाबले भारत में ही आयोजित किए जाएंगे।
रोहित-कोहली पर रहेंगी खास नजरें
आने वाले समय में रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी। दोनों खिलाड़ी इस दौरान ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर अपनी जगह मजबूत करना चाहेंगे। उनके प्रदर्शन से ही यह तय होगा कि वे वर्ल्ड कप 2027 तक टीम का हिस्सा बने रहेंगे या नहीं।
ये भी पढ़ें: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का ऐलान, खेले जाएंगे 5 टेस्ट मुकाबले, ये रहा शेड्यूल
विश्व कप 2027 तक टीम इंडिया का वनडे शेड्यूल
- अफगानिस्तान के खिलाफ 3 ODI
- इंग्लैंड के खिलाफ 3 ODI
- वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 ODI
- न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 ODI
- श्रीलंका के खिलाफ 3 ODI
- जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 ODI
