Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांग्लादेश को हराकर Team India ने रचा इतिहास, Asia Cup में श्रीलंका की बादशाहत ऐसे की खत्म

India Breaks Sri Lanka's Record in Asia Cup: भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 में अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में धमाकेदार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Sep 25, 2025 | 08:50 AM

भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबले की तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IND vs BAN: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में दमदार प्रदर्शन कर रही है। अबतक टूर्नामेंट में भारत एक भी मुकाबला नहीं हारी है। बीते बुधवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सुपर-4 के तहत भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 41 रन से एकतरफा अंदाज में हराया। इसके साथ ही टीम ने फाइनल का भी टिकट कटवा लिया है।

अब टीम इंडिया को सुपर-4 में एक और मुकाबला खेलना है। ये मुकाबला 26 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ होगा। फिलहाल टीम इंडिया ने की बांग्लादेश के खिलाफ 41 रनों से मिली जीत खास रही। इस जीत के साथ ही टीम ने एशिया कप के इतिहास में नया अध्याय लिखा। अब टीम इंडिया ने एक मामले में श्रीलंकाई टीम को पीछे छोड़ दिया है। आइए वो क्या इसके बारे में बात कर लेते हैं।

भारत ने तोड़ा श्रीलंका का रिकॉर्ड

टीम इंडिया इस साल ही नहीं बीते कई सालों से एशिया कप में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर रही है। पिछले कई संस्करण से टीम मुकाबले समेत इसकी ट्रॉफी को अपने नाम कर रही है। एशिया कप 2025 में भी टीम इंडिया अबतक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। बीते बुधवार को बांग्लादेश को हराने के साथ ही टीम इंडिया एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने वाली टीम बन चुकी है।

सम्बंधित ख़बरें

Under-19 World Cup: 1988 से 2026 तक…किस देश ने कितनी बार जीता खिताब, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

T20 World Cup 2026 से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, गौतम गंभीर का फेवरेट खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर

YODIs में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, Under-19 में भारत के लिए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

वो खिलाड़ी जिसने भारत के लिए जीते दो वर्ल्ड कप, लेकिन स्पॉट फिक्सिंग के कारण खत्म हो गया करियर

ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव का बल्ला खामोश, पिछली 9 पारियों से अर्धशतक के लिए तरस रही टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप में अब तक कुल 70 मैच खेल चुकी है। इस दौरान उसने 48 मुकाबले जीते हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका आ चुकी है। श्रीलंका ने एशिया कप के 71 मुकाबलों में से 47 में जीत दर्ज की है। वहीं, पाकिस्तान 36 जीत के साथ पाकिस्तान लिस्ट में तीसरे स्थान पर है।

टीम जीत
भारत 48
श्रीलंका 47
पाकिस्तान 36
बांग्लादेश 15

एशिया कप 2025 में किसके साथ होगा फाइनल?

भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 में अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में धमाकेदार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली है। दूसरी फाइनलिस्ट टीम का फैसला अब 25 सितंबर को दुबई में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच से होगा। जो भी टीम जीतेगी, वह 28 सितंबर को खिताबी भिड़ंत में भारत से टकराएगी। गौरतलब है कि एशिया कप के इतिहास में अब तक भारत और पाकिस्तान कभी भी फाइनल में आमने-सामने नहीं टकराई हैं।

Team india broke sri lankas record for most wins asia cup history

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 25, 2025 | 08:48 AM

Topics:  

  • Asia Cup
  • Cricket Record
  • IND vs BAN
  • Indian Cricket Team
  • Sri Lanka Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.