Air India Flight Turbulence: फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में जबरदस्त टर्बुलेंस, कई यात्री घायल
Air India Flight Turbulence: दिल्ली में एयर इंडिया फ्लाइट में टर्बुलेंस में कई यात्री घायल हो गए है। एयर इंडिया विमान फुकेट से दिल्ली आ रहा था। जोरदार टर्बुलेंस के बाद फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई।
- Written By: प्रिया जैस
एयर इंडिया फ्लाइट (सौजन्य-IANS, कंसेप्ट फोटो)
Air India Flight Turbulence News: दिल्ली में एयर इंडिया फ्लाइट में टर्बुलेंस में कई यात्री घायल हो गए है। एयर इंडिया विमान फुकेट से दिल्ली आ रहा था। एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI2379 की सुरक्षित लैंडिंग की गई और घायलों को तुरंत मेडिकल सुविधा दी गई।
एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI2379 को उड़ान के दौरान कुछ समय के लिए टर्बुलेंस (हवा के झटकों) का सामना करना पड़ा, जिससे विमान की ऊंचाई में अचानक थोड़ा बदलाव आया। विमान दिल्ली में सुरक्षित रूप से उतर गया और सभी यात्री व क्रू सदस्य सुरक्षित बाहर आ गए।
बिना सीट बेल्ट के यात्री उछले
मिली जानकारी के अनुसार, यह टर्बुलेंस इतना जोरदार था कि जिन यात्रियों ने सीट बेल्ट नहीं लगाया था, वे अपनी सीट से ही उछल पड़े।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai Toronto Flight: एयर इंडिया की बड़ी घोषणा, 25 अक्टूबर से मुंबई-टोरंटो नॉन-स्टॉप फ्लाइट होगी शुरू
6 साल बाद तस्करों के चंगुल से आजाद हुई नाबालिग,1 लाख में हुआ था सौदा, फर्जी आधार पर कराई जबरन शादी
Delhi Health Scam: धूल फांक रहीं 448 एक्स-रे मशीनें, 650 करोड़ के घोटाले में PMO सख्त, जानिए पूरा मामला
दिल्ली लक्ष्मी योजना से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500, जानिए आवेदन से लेकर स्टेटस चेक की पूरी प्रक्रिया
हवा में जोर से हिला AIR INDIA का विमान, सीट बेल्ट के बिना उछले यात्री! फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में टर्बुलेंस का खौफनाक मंजर pic.twitter.com/gPADzVQSYt — Shashannk Shekhaar Mshra (@shekharmishra23) August 4, 2026
घायलों को मेडिकल में किया भर्ती
एयर इंडिया के अनुसार, अभी तक किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। जिन कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं और जिन्हें मेडिकल जांच की जरूरत है, उन्हें एहतियात के तौर पर जांच और देखभाल के लिए एयर इंडिया की एयरपोर्ट टीम और मेडिकल स्टाफ द्वारा एयरपोर्ट पर ही मेडिकल सुविधा केंद्र ले जाया गया है।
Air India confirms that flight AI2379, operating from Phuket to Delhi on 4 August, experienced a brief in-flight turbulence-related event during cruise, resulting in a momentary change in altitude. The aircraft landed safely in Delhi, and all passengers and crew have safely… — ANI (@ANI) August 4, 2026
एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और भलाई एयर इंडिया के लिए सबसे जरूरी है। हम प्रभावित लोगों को हर जरूरी मदद दे रहे हैं और जांच के सिलसिले में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें – एक्ट्रेस त्रिशा पर विवादित बयान पड़ा भारी! उदयनिधि स्टालिन को तमिलनाडु पुलिस ने किया अरेस्ट, सड़कों पर हंगामा
रायपुर जा रहा विमान घटना का शिकार
इससे पहले जून में दिल्ली से रायपुर जा रहा एयर इंडिया का एक विमान रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान बर्ड हिट (पक्षी टकराने) की घटना का शिकार हो गया। हालांकि, विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और इस घटना में किसी यात्री या चालक दल के सदस्य के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
रायपुर एयरपोर्ट प्राधिकरण के अनुसार, विमान रनवे पर उतरने के दौरान एक पक्षी से टकरा गया। घटना के बाद एयर इंडिया ने निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत विमान की तकनीकी जांच और सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक निरीक्षण कराए।
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि विमान की विस्तृत जांच स्थापित विमानन सुरक्षा मानकों के अनुरूप की गई और सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद उसे आगे के परिचालन के लिए मंजूरी दे दी गई। इसके बाद विमान अपने निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना हो गया।
