T20 World Cup 2026: भारत समेत सुपर-8 में पहुंची ये टीमें, AUS सहित इन टीमों का सफर हुआ खत्म; देखें पूरी लिस्ट
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के लिए सुपर-8 की टीम तय हो चुकी है। पाकिस्तान ने नामीबिया को हराकर सुपर-8 में एंट्री मारी है। जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम सुपर-8 में क्वालीफाई नहीं कर पाई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On:
Feb 18, 2026 | 07:30 PM
टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 की टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
ICC Men’s T20 World Cup 2026 Super-8 Qualification: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के लिए अब सभी टीमों का फैसला हो गया है। पाकिस्तान ने नामीबिया को हराकर सुपर-8 में अपनी एंट्री सुनिश्चित कर ली है। इस जीत के साथ पाकिस्तान सुपर-8 में प्रवेश करने वाली आठवीं टीम बन गई है।
ग्रुप A से भारत और पाकिस्तान ने सुपर-8 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। ग्रुप C से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने क्वालीफाई किया है, जबकि ग्रुप D से दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड सुपर-8 में पहुंचने में सफल रहे। ग्रुप B में बड़े रोमांच का मुकाबला देखने को मिला, जहां जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए को-होस्ट श्रीलंका के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया। इसके साथ ही सुपर-8 का शेड्यूल भी फाइनल हो गया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 टीमें
| टीम | ग्रुप | स्थान |
|---|---|---|
| वेस्टइंडीज | ग्रुप C | TBD |
| भारत | ग्रुप A | TBD |
| साउथ अफ्रीका | ग्रुप D | TBD |
| इंग्लैंड | ग्रुप C | TBD |
| श्रीलंका | ग्रुप B | TBD |
| न्यूज़ीलैंड | ग्रुप D | TBD |
| ज़िम्बाब्वे | ग्रुप B | TBD |
| पाकिस्तान | ग्रुप ए | TBD |
टी20 वर्ल्ड कप से ये टीमों हुई बाहर
इस टूर्नामेंट की शुरुआत 20 टीमों के साथ हुई थी, लेकिन केवल आठ ही सुपर-8 में पहुंचने में सफल हो पाए। वहीं बाकी 12 टीमों का सफर यहीं खत्म हो गया। इसमें सबसे बड़ा नाम ऑस्ट्रेलिया का है, जिसकी टीम सुपर-8 में जगह नहीं बना पाई। इसके अलावा यूएसए, नीदरलैंड्स, नामीबिया, आयरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, इटली, नेपाल, अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा की टीमें भी इस चरण से बाहर हो गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना, T20 World Cup 2026 मिशन के लिए तैयार हरमन एंड कंपनी
Jasprit Bumrah ने 2 साल से नहीं खेला कोई ODI मैच, अब टीम इंडिया में वापसी के लिए BCCI ने तैयार किया ब्लूप्रिंट
कप्तान Harmanpreet Kaur का बड़ा बयान, कहा- WC 2025 का खिताब सिर्फ शुरुआत, हम जीत को अपनी आदत बनाना चाहते हैं
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान को मिला सुपर-8 का टिकट, नामीबिया को 102 रनों से रौंदा
टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 मैच शेड्यूल
| तारीख | दिन | मैच | समय | स्थल |
|---|---|---|---|---|
| 21 फरवरी | शनिवार | न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान | 7:00 PM | प्रेमदासा, कोलंबो |
| 22 फरवरी | रविवार | श्रीलंका बनाम इंग्लैंड | 3:00 PM | कैंडी |
| 22 फरवरी | रविवार | भारत बनाम साउथ अफ्रीका | 7:00 PM | अहमदाबाद |
| 23 फरवरी | सोमवार | वेस्टइंडीज बनाम ज़िम्बाब्वे | 7:00 PM | मुंबई |
| 24 फरवरी | मंगलवार | इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान | 7:00 PM | कैंडी |
| 25 फरवरी | बुधवार | श्रीलंका बनाम न्यूज़ीलैंड | 7:00 PM | प्रेमदासा, कोलंबो |
| 26 फरवरी | गुरुवार | साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज | 3:00 PM | अहमदाबाद |
| 26 फरवरी | गुरुवार | भारत बनाम ज़िम्बाब्वे | 7:00 PM | चेन्नई |
| 27 फरवरी | शुक्रवार | इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड | 7:00 PM | प्रेमदासा, कोलंबो |
| 28 फरवरी | शनिवार | श्रीलंका बनाम पाकिस्तान | 7:00 PM | कैंडी |
| 1 मार्च | रविवार | साउथ अफ्रीका बनाम ज़िम्बाब्वे | 3:00 PM | दिल्ली |
| 1 मार्च | रविवार | भारत बनाम वेस्टइंडीज | 7:00 PM | कोलकाता |
सुपर-8 में पाकिस्तान को पहुंचने के लिए नामीबिया को हराना जरूरी था। कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 102 रनों से बड़ी जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ पाकिस्तान की टीम सुपर-8 में पहुंच गई है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में नामीबिया की टीम 97 रनों पर सिमट गई।
T20 world cup 2026 super 8 qualified teams india australia eliminated full list and schedule
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Feb 18, 2026 | 06:21 PM
