SA vs NZ: बारिश करेगी सेमीफाइनल का मजा खराब? जानें साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड मैच में कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम
T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। आइए इस मुकाबले में मौसम के बारे में जान लेते हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
कोलकाता का ईडन गार्डन्स का मौसम अपडेट (फोटो- सोशल मीडिया)
SA vs NZ T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Match Weather Update: आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 4 मार्च, बुधवार को खेला जाएगा। यह हाई वोल्टेज मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में शाम 7 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है, क्योंकि हारने वाली टीम सीधे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। ऐसे में दबाव और रोमांच दोनों चरम पर रहने वाले हैं। खबर है कि न्यूजीलैंड इस अहम मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है।
ईडन गार्डन्स में हाल ही में भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक मुकाबला खेला गया था, जिसे वर्चुअल क्वार्टरफाइनल माना जा रहा था। उस मैच में करीब 200 रन का स्कोर बना और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत दर्ज की। इससे साफ है कि यहां टॉस की भूमिका अहम हो सकती है। आमतौर पर इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड दोनों की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी शानदार फॉर्म में है, जिससे बड़े स्कोर की उम्मीद की जा रही है।
मौसम रिपोर्ट
मौसम विभाग के अनुसार मैच के दिन कोलकाता में धूप खिली रहेगी और गर्मी का असर भी दिखेगा। अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन और रात में बारिश की कोई आशंका नहीं है, जिससे पूरा मैच बिना रुकावट के होने की उम्मीद है। पश्चिम दिशा से लगभग 6 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चलेंगी। आर्द्रता 29 प्रतिशत के आसपास रहेगी और यूवी इंडेक्स 8 दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
डिलीवरी बॉय के बेटे का कमाल: संघर्षों को पछाड़ सोमनाथ ने जिम्नास्टिक्स में लहराया परचम, अब ओलंपिक पर है नजर
The Hundred 2026 में दिखेगा भारतीय स्टार्स का जलवा, जानिए किस टीम से खेलेंगी भारतीय महिला खिलाड़ी
शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में फंसे डेविड वॉर्नर, कोर्ट में कबूला जुर्म; अब हो सकती है जेल
टीम इंडिया को मिला नया कोच, जिम्बाब्वे सीरीज से पहले BCCI का बड़ा ऐलान; गंभीर की जगह इस कोच की हुई ऐंट्री
ईडन गार्डन्स पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 182 रन है। हालांकि हाल के मुकाबलों में तेज गेंदबाजों को ज्यादा सफलता मिली है। आंकड़ों के अनुसार स्पिनरों के 31 विकेट की तुलना में तेज गेंदबाजों ने 44 विकेट हासिल किए हैं। पिच में अच्छी उछाल और तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों को शॉट खेलने में सहूलियत देती है।
ये भी पढ़ें: टी20 में क्या कहता है साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड? जानिए पूरा लेखा-जोखा
रात के समय ओस भी अहम भूमिका निभा सकती है, जिससे दूसरी पारी में गेंदबाजों को मुश्किल हो सकती है। यही वजह है कि टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है। कुल मिलाकर पिच और मौसम को देखते हुए दर्शकों को एक रोमांचक और हाई स्कोरिंग सेमीफाइनल मुकाबला देखने को मिल सकता है।
