ENG से हार के बाद बैखलाए पाकिस्तानी, TV शो में पूर्व खिलाड़ियों में भूली मर्यादा, हफीज और सकलैन आपस में भिड़ें
PAK vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड से मिली हार के बाद पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस झटके ने उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को काफी कमजोर कर दिया है।
- Written By: संजय बिष्ट
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम, मोहम्मद हफीज और सकलैन मुश्ताक (फोटो- सोशल मीडिया)
PAK vs ENG, T20 World Cup 2026:टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें अब कमजोर पड़ती नजर आ रही हैं। पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ करीबी हार ने टीम को मुश्किल मोड़ पर ला खड़ा किया है। कप्तान हैरी ब्रूक के शतक ने मैच का रुख पलट दिया और पाकिस्तान की जीत की आस टूट गई। अब आगे बढ़ने के लिए उसे श्रीलंका को हराने के साथ-साथ अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।
सुपर-8 चरण में पाकिस्तान के दो मैचों में केवल एक अंक है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला बारिश में रद्द हो गया, जबकि इंग्लैंड से 2 विकेट की हार ने समीकरण बिगाड़ दिए। टीम चयन और खिलाड़ियों की भूमिकाओं पर सवाल उठने लगे हैं।
लाइव शो में आमने-सामने हफीज और सकलैन
इसी बीच मोहम्मद हफीज और सकलैन मुश्ताक के बीच लाइव टीवी बहस ने सुर्खियां बटोरीं। पाकिस्तानी प्लेटफॉर्म Tapmad पर चर्चा के दौरान मोहम्मद नवाज की भूमिका को लेकर दोनों दिग्गजों में तीखी नोकझोंक देखने को मिली। न्यूजीलैंड मैच में पाकिस्तान ने दो स्पिन ऑलराउंडर, मोहम्मद नवाज और शादाब खान को मौका दिया। दोनों ने मिलकर 57 रन देकर 2 विकेट लिए, जिसमें दोनों सफलताएं नवाज को मिलीं। हालांकि दोनों से केवल तीन-तीन ओवर कराए गए, जिससे रणनीति पर सवाल उठे।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट
क्वालीफायर-2 के टॉस पर मचा भयंकर गदर, अंपायर के फैसले से भड़के GT के कप्तान शुभमन गिल, दोबारा करना पड़ा टॉस
वैभव सूर्यवंशी को मिला बंपर ऑफर, इस एक बड़ी डील के लिए 12 करोड़ रुपये तक देने को तैयार हुई ये बड़ी कंपनी
BIG FIGHT BETWEEN SAQLAIN MUSHTAQ AND HAFEEZ 🚨 Saqlain tried to defend his son-in-law Shabad Khan Hafeez asked – “Why is he in the team? What has he done for the team, he is a run-machine with ball? – The most heated argument after Pakistan loss 😆 pic.twitter.com/hYtzrE5OZA — HARISH KUMAR SAIN (@Khuni3213) February 25, 2026
नवाज की असली भूमिका क्या?
बहस के दौरान मोहम्मद हफीज ने सवाल किया कि नवाज बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं या गेंदबाजी ऑलराउंडर। सकलैन ने उन्हें संतुलित खिलाड़ी बताया और कहा कि वह दोनों विभागों में योगदान दे सकते हैं। हफीज ने तर्क दिया कि अगर वह इतने सक्षम हैं तो उन्हें नंबर 5 पर नियमित मौका क्यों नहीं मिलता। सकलैन ने जवाब दिया कि अपने कोचिंग कार्यकाल में उन्होंने नवाज को उस क्रम पर आजमाया था और उनमें क्षमता है। इस पर हफीज ने उदाहरण देते हुए कहा कि जब वह खेलते थे तो उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी बल्लेबाजी थी। उसी तरह नवाज की पहली भूमिका स्पष्ट होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: पुंडीर के बाद डोगरा-कन्हैया की दमदार पारी, दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर ने रख दी जीत की नींव
आंकड़े क्या कहते हैं?
टूर्नामेंट में नवाज ने अब तक 5 पारियों में 6 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी 7.5 रही है। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 26 रन देकर 2 विकेट झटके और मुकाबले को आखिरी ओवर तक पहुंचाया। बावजूद इसके, इंग्लैंड लक्ष्य हासिल करने में सफल रहा और पाकिस्तान की राह और कठिन हो गई।
