नेपाल पर जीत के बाद इटली के कार्यवाहक कप्तान का बड़ा बयान, कहा- हमारा लक्ष्य हमेशा से वर्ल्ड कप में…
ICC Men's T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। कप्तान हैरी मानेंटी ने इसे देश के लिए गर्व और बड़ा पल बताया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
हैरी मानेंटी (फोटो-सोशल मीडिया)
Italy Captain Harry Manenti: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराकर इतिहास रचा। इस जीत के बाद इटली के कार्यवाहक कप्तान हैरी मानेंटी ने कहा कि शीर्ष स्तर पर खेलना हमेशा से उनकी टीम का लक्ष्य रहा है और यह जीत देश के लिए ऐतिहासिक पल है।
मानेंटी ने मैच के बाद कहा, “यह असाधारण है। इसका सपना लंबे समय से इटली में कई लोगों ने देखा था। हमारा क्वालीफाई करना खास पल था, लेकिन इस स्तर पर खेलना हमेशा हमारा लक्ष्य रहा और हमने आज इसे साबित कर दिया।”
इटली की टीम इस मैच में अपने नियमित कप्तान वेन मैडसेन के बिना उतरी, जो कंधे की चोट के कारण बाहर हैं। मानेंटी ने कहा, “कप्तान वेन की कमी खल रही है और उम्मीद है कि वह जल्दी वापसी करेंगे। लेकिन टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। हमने समय पर विकेट लिए, जो स्कॉटलैंड के खिलाफ पिछले मैच में नहीं कर सके थे।”
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
नेपाल के कप्तान ने भी की इटली की तारीफ
नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने भी इटली की जीत की तारीफ की और कहा, “हमें प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी। इटली की टीम ने बहुत अच्छा खेला और जीत की हकदार थी।” अब नेपाल के लिए आगे का रास्ता काफी मुश्किल हो गया है। अब शायद नेपाल की टीम टॉप-8 में जगह नहीं बना सके।
इटली की उम्मीदें जिंदा
इस जीत के साथ इटली ने ग्रुप-सी में अपने प्रदर्शन को मजबूत किया है और क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इटली ने अपने पिछले मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ 73 रन से हार का सामना किया था, जबकि नेपाल ने इंग्लैंड के विरुद्ध अपने पिछले मैच में 4 रन से करीबी हार झेली थी। इस जीत के साथ इटली की टीम ग्रुप-सी की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि लगातार दूसरी हार के बाद नेपाल सबसे निचले पायदान पर है।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 Points Table: अंकतालिका में उलटफेर, इटली की जीत ने पॉइंट्स टेबल में पैदा की खलबली
मुकाबले का हाल
इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की टीम 123 रन ही बना सकी। इसके जवाब में इटली ने ‘मोस्का बंधुओं’ के बीच अटूट साझेदारी के साथ नेपाल के खिलाफ 10 विकेट से यादगार जीत दर्ज की। जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का ने महज 12.4 ओवरों में 124 रन जोड़कर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। जस्टिन मोस्का 44 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 60 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि एंथनी ने 32 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए। उनकी इस पारी में 6 छक्के और 3 चौके शामिल थे।
