T20 World Cup 2026: ईशान किशन और हार्दिक पांड्या का धमाका, भारत ने नामीबिया को दिया 210 रनों का टारगेट
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने ईशान किशन और हार्दिक पांड्या की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत नामीबिया के खिलाफ 209 रन बनाए, जीत के लिए 210 रनों का लक्ष्य दिया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
India vs Namibia, 18th Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला भारत और नामीबिया के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन और हार्दिक पांड्या की अर्धशतकीय पारी के बदौलत भारतीय टीम ने 209 रन बनाए। नामीबिया को जीत के लिए 210 रनों का बड़ा टारगेट दिया। अब भारतीय टीम की नजरें लगातार दूसरी जीत पर होगी।
दिल्ली को अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए। संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ 2 ओवरों में 25 रन की साझेदारी की। इसके बाद ईशान ने तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 79 रन जुटाकर टीम को 100 के पार पहुंचा दिया।
ईशान की अर्धशतकीय पारी
ईशान ने 24 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों के साथ 61 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। ईशान के पवेलियन लौटने के बाद तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला। कप्तान सूर्यकुमार यादव 13 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक ने 21 गेंदों में 3 चौकों के साथ 25 रन की पारी खेली।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
पांड्या का प्रहार
भारतीय टीम 124 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से हार्दिक पांड्या ने शिवम दुबे (23) के साथ 39 गेंदों में 81 रन जोड़कर भारत को 200 के पार पहुंचाया। टीम इंडिया को 205 के स्कोर पर हार्दिक पंड्या के रूप में पांचवां झटका लगा। पंड्या 28 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 52 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया।
यह भी पढ़ें: T20I में ईशान किशन ने रचा इतिहास, पावरप्ले में ऐसा कारनामा करने वाले भारत के…
इस मुकाबले के साथ भारतीय टीम में संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है, जबकि अभिषेक शर्मा और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह के साथ मैदान पर उतरी है।
दूसरी ओर, गेरहार्ड इरास्मस की कप्तानी में नामीबियाई टीम लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो और मैक्स हींगो के साथ इस मुकाबले को खेल रही है।
