BBL 2025-26: स्मिथ की तूफानी पारी से फाइनल में पहुंची सिडनी सिक्सर्स, पर्थ स्कॉर्चर्स से होगा खिताबी भिड़ंत
Big Bash League 2025-26: बिग बैश लीग के फाइनल में सिडनी सिक्सर्स पहुंच गई है। अब सिडनी सिक्सर्स का खिताबी मुकाबला पर्थ स्कॉर्चर्स से होगा। सिडनी सिक्सर्स ने होबार्ट हेरिकेंस को 57 रनों से हराया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
सिडनी सिक्सर्स की टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Sydney Sixers vs Hobart Hurricanes: बिग बैश लीग 2025-26 के फाइनल में सिडनी सिक्सर्स पहुंच गई है। शुक्रवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए बिग बैश लीग के चैलेंजर मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स ने होबार्ट हरिकेंस को 57 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में सिडनी सिक्सर्स का सामना पर्थ स्कॉर्चर्स से होगा। यह मुकाबला 25 जनवरी को पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा। पर्थ स्कॉर्चर्स ने क्वालीफायर में सिडनी सिक्सर्स को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब यही दोनों टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी सिडनी सिक्सर्स ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 198 रन बनाए। डैनियल ह्यूजेस और स्टीव स्मिथ की सलामी जोड़ी ने 3 ओवरों में 27 रन की साझेदारी की। डेनियल 10 गेंदों में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद स्मिथ ने जोश फिलिप के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 64 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 91 के स्कोर तक पहुंचाया। फिलिप ने 2 चौकों के साथ 15 रन की पारी खेली।
स्टीव स्मिथ ने खेली 65 रनों की पारी
यहां से स्मिथ ने मोइसेस हेनरिक्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 16 गेंदों में 29 रन जुटाते हुए टीम को 120 के स्कोर तक पहुंचाया। स्मिथ 43 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं जोएल डेविस ने 27 रन और लैकलान शॉ ने 21 रन की पारी खेलकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। विपक्षी खेमे से रिले मेरेडिथ ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि बिली स्टैनलेक और रिशद हुसैन ने 2-2 विकेट निकाले।
सम्बंधित ख़बरें
Antarctica Ice Melt से समुद्र का जलस्तर बढ़ने का भारी खतरा, तबाही से बचने का समय है बहुत कम
Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ फिल्म के इस एक्टर का 78 की उम्र में निधन, ऑस्ट्रेलियाई PM ने जताया गहरा दुख
Explainer: 144 घंटे, 3 देश… PM मोदी के दौरे से भारत को क्या-क्या मिला? जानिए बड़े समझौते और उनका असर
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
141 रनों पर सिमटी होबार्ट हरिकेंस
इसके जवाब में होबार्ट हरिकेंस 17.2 ओवरों में 141 रन पर सिमट गई। मिचेल ओवन और टिम वार्ड की सलामी जोड़ी ने 1.5 ओवरों में 21 रन की साझेदारी की। ओवन 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टिम वार्ड भी इतने ही रन बनाकर आउट हुए। यह टीम 29 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा चुकी थी। यहां से ब्यू वेबस्टर के साथ कप्तान बेन मैकडरमॉट ने तीसरे विकेट के लिए 48 रन जुटाते हुए टीम को संभाला।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले CSK को लगा 14.20 करोड़ का झटका! चोटिल हुआ धोनी का ये धुरंधर
वेबस्टर 24 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान मैकडरमॉट ने 26 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 40 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से बेन ड्वार्शुइस ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि मिचेल स्टार्क, सीन एबॉट और जोएल डेविस ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
