टीम इंडिया ने कितनी ICC ट्रॉफी जीती हैं? ऑस्ट्रेलिया से पीछे लेकिन पाकिस्तान से आगे है भारत
ICC: टीम इंडिया ने आठवीं बार आईसीसी ट्रॉफी जीती है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा आईसीसी खिताब किस टीम के नाम हैं, आइए जानते हैं कौन-कौन सी टीमें इस सूची में आगे हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
ICC Trophy: रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार ICC Men’s T20 World Cup का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने विश्व क्रिकेट में अपनी मजबूत पहचान और भी पुख्ता कर दी। यह भारत की कुल आठवीं आईसीसी ट्रॉफी है, जिससे टीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी सफलता की कहानी को और आगे बढ़ाया है। हालांकि सबसे ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड अभी भी किसी और टीम के नाम है।
सबसे ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया के नाम
सबसे अधिक आईसीसी ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई क्रिके टीम के पास है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक कुल 10 आईसीसी खिताब अपने नाम किए हैं। उनकी इस सफलता की शुरुआत 1987 के वनडे वर्ल्ड कप से हुई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 1999, 2003, 2007, 2015 और 2023 में भी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतकर कुल छह वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किए।
इसके अलावा टीम ने 2006 और 2009 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। वहीं 2021 में टी20 वर्ल्ड कप और 2023 में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी ट्रॉफियों की संख्या 10 तक पहुंचा दी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया अभी भी सबसे सफल आईसीसी टीम बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG: रोहित की वापसी तो विराट और हार्दिक बाहर; ऐसी हो सकती है धर्मशाला में Team India की प्लेइंग इलेवन
IND vs AFG 1st ODI: धर्मशाला में पहले वनडे पर बारिश का साया, सुबह से शाम तक की डरावनी है ये मौसम रिपोर्ट!
Women’s T20 World Cup: पहले ही मैच में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया सबसे बड़ा स्कोर
नेट्स पर दिखा Rohit Sharma का रौद्र रूप, अफगानिस्तान सीरीज से पहले जमकर बहाया पसीना और लगाए बड़े शॉट्स- VIDEO
आईसीसी ट्रॉफी जीतने में भारत दूसरे स्थान पर
आईसीसी ट्रॉफी जीतने के मामले में भारतीय क्रिकेट टीम दूसरे स्थान पर है। भारत ने अब तक कुल आठ आईसीसी खिताब जीते हैं। भारत की पहली बड़ी जीत 1983 में आई थी, जब कपिल देव की कप्तानी में टीम ने वनडे वर्ल्ड कप जीता। इसके बाद 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने दूसरा वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया।
भारत ने तीन बार चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती है। 2002 में सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत को श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता घोषित किया गया था। इसके बाद 2013 में धोनी की कप्तानी में भारत ने फिर से यह खिताब जीता और 2025 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम चैंपियन बनी। टी20 फॉर्मेट में भारत ने 2007 में धोनी, 2024 में रोहित शर्मा और 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीते।
वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और इंग्लैंड भी सूची में
सबसे ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली टीमों की सूची में तीसरे स्थान पर वेस्टंडीज है, जिसने कुल पांच आईसीसी खिताब जीते हैं। टीम ने 1975 और 1979 के वनडे वर्ल्ड कप, 2004 की चैंपियंस ट्रॉफी और 2012 व 2016 के टी20 वर्ल्ड कप जीते।
ये भी पढ़ें: ICC ने चुनी T20 वर्ल्ड कप 2026 टीम ऑफ द टूर्नामेंट, 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल, पाक बल्लेबाज ने भी मारी एंट्री
वहीं पाकिस्तानी टीम के नाम तीन आईसीसी ट्रॉफी हैं, जिनमें 1992 का वनडे वर्ल्ड कप, 2009 का टी20 वर्ल्ड कप और 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भी तीन आईसीसी खिताब जीते हैं। इसके अलावा साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के पास एक-एक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब है।
