Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs NZ: नागपुर के मैदान में उतरते ही सूर्यकुमार यादव रचेंगे इतिहास, भारत के लिए ऐसा करने वाले…

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव नागपुर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। आज सूर्यकुमार यादव अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलेंगे। वो भारत के लिए ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jan 21, 2026 | 03:09 PM

सूर्यकुमार यादव (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Suryakumar Yadav to Create History Against New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत आज 21 जनवरी से नागपुर में होगी। इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव मैदान पर उतरते ही एक बड़ा कारनामा करेंगे। सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 मैच खेलने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। नागपुर में कप्तान सूर्यकुमार यादव स्पेशल शतक लगाएंगे।

सूर्यकुमार यादव ने अपने करियर में अब तक 99 टी20 मैच खेले हैं। नागपुर में खेला जाने वाला मुकाबला उनके करियर का 100वां टी20 होगा। नागपुर में वह टी20 मैचों का शतक लगाएंगे और ऐसा करने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बनेंगे। सूर्यकुमार यादव से पहले भारत के लिए 100 या उससे अधिक टी20 खेलने की उपलब्धि रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के नाम है।

टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा ने खेले हैं सबसे ज्यादा मैच

रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशन क्रिकेट में सबसे ज्यादा 159 टी20 मैच खेले हैं। दूसरे स्थान पर 125 मैचों के साथ विराट कोहली मौजूद हैं। हार्दिक पांड्या 124 मैचों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। हार्दिक नागपुर में कोहली की बराबरी कर लेंगे। पांचवें स्थान पर पूर्व कप्तान एमएस धोनी हैं जिन्होंने 98 टी20 खेले थे। रोहित और विराट टी20 से संन्यास ले चुके हैं। हार्दिक के पास रोहित को सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में पछाड़ने का मौका है।

सम्बंधित ख़बरें

ICC Ranking में विराट कोहली को लगा बड़ा झटका, न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ODI में बने नंबर-1

IND vs NZ T20: सावधान! स्टेडियम जाने से पहले पढ़ लें ये नियम, इन चीजों को ले जाने पर है सख्त पाबंदी

IND vs NZ: नागपुर में आज कीवियों से भिड़ेगी टीम इंडिया, ODI हार का बदला T20 में लेगा भारत

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा रहा ईशान किशन का प्रदर्शन, क्या नागपुर में दिखा पाएंगे कमाल?

100वें मुकाबले को यादगार बनाने नागपुर में उतरेंगे सूर्या

भारतीय कप्तान के पास अपने 100वें टी20 मैच को यादगार बनाने का अवसर है। सूर्यकुमार यादव के लिए साल 2025 बतौर बल्लेबाज किसी बुरे स्वप्न से कम नहीं था। पिछले साल की 22 पारियों में उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया। साल के इस पहले और अपने 100वें मैच में एक बड़ी पारी खेल सूर्यकुमार यादव अपनी खोई फॉर्म हासिल कर सकते हैं, जो भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें: ICC Ranking में विराट कोहली को लगा बड़ा झटका, न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ODI में बने नंबर-1

न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा रहा सूर्या का रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन अच्छा रहा है। 2021 से 2023 के बीच इस टीम के खिलाफ सूर्यकुमार ने 8 टी20 मैचों में 47.33 की औसत और 153.51 की स्ट्राइक रेट से 284 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 111 रहा है। भारतीय कप्तान के टी20 करियर पर नजर डालें तो 99 टी20 मैचों की 93 पारियों में 4 शतक और 21 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 2,788 रन बनाए हैं।

Suryakumar yadav will become 4th cricketer to play 100 t20i match for india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 21, 2026 | 03:09 PM

Topics:  

  • India vs New Zealand
  • Indian Cricket Players
  • Indian Cricket Team
  • Suryakumar Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.