ICC Ranking में विराट कोहली को लगा बड़ा झटका, न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ODI में बने नंबर-1
ICC ODIs Ranking: आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। ताजा रैंकिंग में विराट कोहली नंबर-2 पर खिसक गए हैं। वहीं न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल वनडे रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
विराट कोहली और डेरिल मिचेल (फोटो-सोशल मीडिया)
Virat Kohli and Daryl Mitchell ODI Ranking: आईसीसी ने बुधवार को ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। ताजा रैंकिंग में भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को बड़ा झटका लगा है। ताजा रैंकिंग में विराट कोहली नंबर-1 के पायदान से फिसलकर नंबर-2 पर पहुंच गए हैं। वहीं न्यूजीलैंड के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। डेरिल मिचेल पहली बार वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे हैं।
डेरिल मिचेल ने हाल में ही हुए वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के बदौलत डेरिल मिचेल ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। डेरिल मिचेल 845 अंकों के साथ पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर विराट कोहली खिसक गई है। विराट कोहली 795 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।
रोहित शर्मा चौथे नंबर पर खिसके
वहीं रोहित शर्मा की रैंकिंग में भी गिरावट हुई है। रोहित शर्मा वनडे रैंकिंग में अब चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा को प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। जिसके कारण उन्हें चौथे नंबर पर खिसकना पड़ा। आईसीसी वनडे रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल है। वहीं रैंकिंग में 11वें पायदान पर श्रेयस अय्यर हैं। श्रेयस अय्यर का भी यह सीरीज अच्छा नहीं रहा। जिस कारण उन्हें एक पायदान पीछे खिसकना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज के बीच विलियमसन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाज हैं केन
नेट्स पर दिखा Rohit Sharma का रौद्र रूप, अफगानिस्तान सीरीज से पहले जमकर बहाया पसीना और लगाए बड़े शॉट्स- VIDEO
IND A vs AFG A: भारत और अफगानिस्तान के मैच में बारिश ने दी दस्तक, 49 ओवर का हुआ मुकाबला
IND A vs AFG A: श्रीलंका में टीम इंडिया का धमाका, 11 ओवर में ही ठोक दिए 97 रन, प्रभसिमरन का तूफानी अंदाज
ICC वनडे रैंकिंग की ताजा लिस्ट
| क्रम | देश | खिलाड़ी का नाम | वर्तमान रेटिंग | करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग |
|---|---|---|---|---|
| 1 | न्यूज़ीलैंड | डेरिल मिचेल | 845 | 845 बनाम भारत, इंदौर 2026 |
| 2 | भारत | विराट कोहली | 795 | 909 बनाम इंग्लैंड, हेडिंग्ले 2018 |
| 3 | अफगानिस्तान | इब्राहिम जदरान | 764 | 764 बनाम बांग्लादेश, अबू धाबी 2025 |
| 4 | भारत | रोहित शर्मा | 757 | 882 बनाम श्रीलंका, हेडिंग्ले 2019 |
| 5 | भारत | शुभमन गिल | 723 | 847 बनाम ऑस्ट्रेलिया, इंदौर 2023 |
| 6 | पाकिस्तान | बाबर आज़म | 722 | 898 बनाम वेस्टइंडीज, मुल्तान 2022 |
| 7 | आयरलैंड | हैरी टेक्टर | 708 | 767 बनाम अफगानिस्तान, शारजाह 2024 |
| 8 | वेस्टइंडीज | शाई होप | 701 | 802 बनाम बांग्लादेश, मलाहाइड 2019 |
| 9 | श्रीलंका | चरित असलंका | 690 | 725 बनाम बांग्लादेश, कोलंबो (RPS) 2025 |
| 10 | भारत | के.एल. राहुल | 670 | 683 बनाम न्यूज़ीलैंड, राजकोट 2026 |
मिचेल के लिए रहा यादगार सीरीज
भारत में भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में डेरिल मिचेल ने कुल 352 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन मैचों में दो शतकीय पारी खेली। मिचेल के इस प्रदर्शन ने न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में भारतीय टीम को 2-1 से हराकर वनडे सीरीज जीत ली। डेरिल मिचेल को शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी दिया गया।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा रहा ईशान किशन का प्रदर्शन, क्या नागपुर में दिखा पाएंगे कमाल?
कोहली का कैसा रहा प्रदर्शन
वहीं विराट कोहली ने भी वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, वह सीरीज में रन बनाने के मामले में मिचेल के बाद नंबर 2 पर रहे। कोहली ने सीरीज में 3 मैचों में 240 रन बनाए, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 124 रहा। उन्होंने 80.00 के एवरेज और 105.26 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इसके बाद भी कोहली को एक पायदान का नुकसान हुआ है।
