सफेद गेंद के राजा की अब लाल गेंद पर नजर… सूर्यकुमार यादव ने जताई टेस्ट क्रिकेट खेलने की दिली ख्वाहिश
Suryakumar Yadav Statement: भारतीय T20I टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव अब टी20 क्रिकेट के बड़े स्टार बन चुके हैं। हाल ही में उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने T20 World Cup जीतकर इतिहास रच दिया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Suryakumar Yadav Statement on Test Cricket: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनों अपनी कप्तानी और प्रदर्शन को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।
सूर्यकुमार यादव ने अपने दमदार खेल के बल पर टी20 क्रिकेट में खास पहचान बनाई है। उन्होंने मार्च 2021 में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था और शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींचा। अपने अच्छे प्रदर्शन के कारण कुछ ही महीनों के अंदर उन्हें वनडे और टेस्ट टीम में भी मौका मिल गया। हालांकि इन दोनों फॉर्मेट में वह टी20 जैसी सफलता हासिल नहीं कर सके और धीरे-धीरे टीम से बाहर हो गए।
टेस्ट क्रिकेट खेलने की अभी भी है इच्छा
इस समय सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के लिए मुख्य रूप से सिर्फ टी20 क्रिकेट खेलते हैं। काफी समय से वह वनडे और टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसके बावजूद उनका कहना है कि वह अभी भी टेस्ट क्रिकेट खेलने की इच्छा रखते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलने में काफी दिलचस्पी है और अगर मौका मिला तो वह जरूर इस फॉर्मेट में वापसी करना चाहेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि वनडे क्रिकेट उनका पसंदीदा फॉर्मेट नहीं है और उनकी असली ताकत टी20 क्रिकेट में ही दिखाई देती है।
सम्बंधित ख़बरें
रिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम
Ben Stokes Statement: बेन स्टोक्स ने कर दिया बड़ा ऐलान, संन्यास के बाद निभाना चाहते हैं यह अहम जिम्मेदारी
SL vs IND Test Series: श्रीलंका रवाना होने के बाद क्या होगा टीम इंडिया का शेड्यूल? देखें पूरी स्क्वाड
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
रेड बॉल क्रिकेट से की थी शुरुआत
एक इंटरव्यू के दौरान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत रेड बॉल क्रिकेट से ही की थी। उन्होंने लगभग 10 से 12 साल तक रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लिया और मुंबई के लिए काफी समय तक रेड बॉल क्रिकेट खेला। उन्होंने कहा कि भारत में अधिकतर खिलाड़ी अपने करियर की शुरुआत रेड बॉल क्रिकेट से ही करते हैं और शुरुआती दौर में पूरा ध्यान उसी फॉर्मेट पर होता है।
टी20 क्रिकेट में मिला सबसे ज्यादा सफलता
सूर्यकुमार यादव ने आगे बताया कि जैसे-जैसे उन्होंने व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलना शुरू किया, उनका झुकाव धीरे-धीरे उस ओर बढ़ने लगा। इसके बाद वह टी20 क्रिकेट में लगातार बेहतर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने वनडे क्रिकेट में भी अच्छा करने की कोशिश की, लेकिन वहां वैसी सफलता नहीं मिली। वहीं टी20 क्रिकेट में उनका खेल लगातार बेहतर होता गया और अब इस फॉर्मेट में उनका हाथ पूरी तरह सेट हो चुका है।
ये भी पढ़ें: पाक स्टार, इंग्लिश धुरंधर और USA के खिलाड़ी के बीच कड़ी टक्कर, तो किसे मिलेगा ताज?
2023 में खेला था आखिरी टेस्ट मैच
सूर्यकुमार यादव के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक सिर्फ एक ही टेस्ट मैच खेला है। यह मुकाबला उन्होंने साल 2023 में नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। हालांकि उस मैच में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। उसी साल वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए वनडे वर्ल्ड कप फाइनल का भी हिस्सा थे, लेकिन वहां भी उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। इसके बाद से ही वह भारतीय टीम की टेस्ट और वनडे टीम से बाहर हैं, जबकि टी20 क्रिकेट में उनका दबदबा लगातार बना हुआ है।
