IND vs AUS: सूर्यकुमार यादव ने MS Dhoni को छोड़ा पीछे, इस मामले में तोड़ा ‘थाला’ का बड़ा रिकॉर्ड
Suryakumar Yadav Record: सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा। साथ ही टी20 में छक्कों के मामले में भी एक नया रिकॉर्ड बनाया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
सूर्यकुमार यादव और महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- सोशल मीडिया)
Suryakumar Yadav Breaks MS Dhoni’s Record in T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 29 अक्टूबर को कैनबरा में खेला गया, जो बारिश की भेंट चढ़ गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की और 9.4 ओवर में 97/1 का स्कोर बनाया। इस दौरान शुभमन गिल 20 गेंदों पर 37 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव 24 गेंदों पर 39 रन बनाकर क्रीज पर टिके रहे।
सूर्यकुमार यादव का शानदार प्रदर्शन
बारिश की वजह से मैच भले ही पूरा नहीं हो सका, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी से सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने इस मुकाबले में दो बेहतरीन छक्के लगाए और अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 150 छक्कों का आंकड़ा भी छू लिया। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।
धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा
सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। धोनी ने साल 2007 से 2019 के बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 मैचों की 15 पारियों में 313 रन बनाए थे। वहीं, सूर्या ने सिर्फ 10 मैचों में 36.55 की औसत से 329 रन बनाकर धोनी को पछाड़ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाने के बाद दिग्गजों के आने लगे हैं बयान, अब सौरव गांगुली ने भी BCCI पर किया रिएक्ट
सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीनने पर गुस्से में सुनील गावस्कर, BCCI को सरेआम सुनाई खरी-खोटी
T20 में टीम इंडिया का कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर का पहला बयान, कहा- ये सम्मान की बात, देखें वीडियो
कप्तानी छिनने के कुछ ही घंटों बाद SKY ने बरपाया कहर! 24 गेंदों में कूटे 48 रन, देखते रह गए श्रेयस अय्यर- VIDEO
People start treating Suryakumar Yadav like a burden after a few failures. He’s the best T20I batsman India has ever had put some respect on his name. pic.twitter.com/hxZFjgtBQd — Anurag™ (@Samsoncentral) October 29, 2025
चौथे स्थान पर पहुंचे सूर्या
सूर्यकुमार यादव अब भारत की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इस रिकॉर्ड से एमएस धोनी एक पायदान नीचे खिसककर पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस शानदार प्रदर्शन से सूर्या ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह टी20 फॉर्मेट के बादशाह हैं।
भारत के ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
| खिलाड़ी | वर्ष | मैच | पारियां | नाबाद | रन | सर्वोच्च स्कोर | औसत | गेंदें | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक | चौके | छक्के |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| विराट कोहली (IND) | 2012–2024 | 23 | 22 | 6 | 794 | 90* | 49.62 | 557 | 142.54 | – | 8 | 60 | 2 |
| रोहित शर्मा (IND) | 2007–2024 | 23 | 20 | 3 | 484 | 92 | 28.47 | 322 | 150.31 | – | 4 | 39 | 1 |
| शिखर धवन (IND) | 2013–2020 | 14 | 13 | 1 | 347 | 76 | 28.91 | 249 | 139.35 | – | 2 | 40 | – |
| सूर्यकुमार यादव (IND) | 2022–2025 | 10* | 10 | 1 | 329 | 80 | 36.55 | 192 | 171.35 | – | 2 | 27 | 1 |
| महेंद्र सिंह धोनी (IND) | 2007–2019 | 17 | 15 | 7 | 313 | 48* | 39.12 | 279 | 112.18 | – | – | – |
ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, टी20 में 150 छक्के, इस लिस्ट में कर गए हैं टॉप
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्यकुमार यादव के तेज अंदाज में 39 रन इस बात की गवाही देर रहे हैं कि अब वो अपनी खराब फॉर्म से वापस अच्छी फॉर्म में लौट चुके हैं। एशिया कप 2025 में उनका बल्ला खामोश रहा। वो इस टूर्नामेंट के 7 मुकाबलों में अर्शशतकीय पारी खेलने में नाकामयाब रहे। जिसके बाद लगातार उनके फॉर्म पर सवाल खड़े हो रहे थे। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में सूर्यकुमार यादव ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दे दिया है।
