- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Suryakumar Yadav Created History By Hitting 150 Sixes In T20 Internationals
India Vs Australia: सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, टी20 में 150 छक्के, इस लिस्ट में कर गए हैं टॉप
Suryakumar Yadav: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव ने 2 छक्के लगाते ही T20I में 150 छक्के पूरे किए और इस मुकाम तक पहुंचने वाले भारत के सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं।
- Written By: संजय बिष्ट

सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs AUS 1st T20 Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस मैच में सूर्या ने न केवल टीम को मजबूत शुरुआत दी, बल्कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया जो अब तक केवल दुनिया के चार बल्लेबाजों के नाम दर्ज था। इस कारनामे के साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा जैसे दिग्गज को भी पीछे छोड़ दिया।
सूर्यकुमार यादव ने रचा नया इतिहास
कैनबरा में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने दो बेहतरीन छक्के लगाकर अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 150 छक्कों का आंकड़ा पूरा कर लिया। वह ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ पांचवें और भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा ने हासिल की थी। हालांकि, सूर्या ने यह मुकाम रोहित से काफी कम पारियों में पूरा किया।
IND vs AUS 1st T20 Match Update
सम्बंधित ख़बरें
GT vs RCB: विराट कोहली ने T20 क्रिकेट में फिर बजाया अपने नाम का डंका, ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज बने
वानखेड़े में रयान रिकेल्टन ने MI के लिए खत्म किया 18 साल का सूखा, 123 रन की नाबाद शतकीय पारी के साथ रचा इतिहास
RCB का शर्मनाक रिकॉर्ड अब भी बरकरार, 49 रन वाले ‘कलंक’ है माजरा! हार के बावजूद बच गई दिल्ली कैपिटल्स की इज्जत
RCB की जीत के साथ विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
रोहित शर्मा ने 111 पारियों में 150 छक्के पूरे किए थे, जबकि सूर्यकुमार यादव ने यह मील का पत्थर केवल 86 पारियों में छू लिया। इस तरह वह भारत के लिए सबसे तेज 150 टी20 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं, पूरी दुनिया में सबसे तेज 150 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड संयुक्त अरब अमीरात के मुहम्मद वसीम के नाम है, जिन्होंने यह उपलब्धि 66 पारियों में हासिल की थी। उनके बाद सूर्यकुमार का नाम आता है। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने 101 पारियों में, रोहित शर्मा ने 111 पारियों में और इंग्लैंड के जोस बटलर ने 120 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। खास बात यह है कि फुल मेंबर देशों के खिलाड़ियों में सूर्या सबसे तेज 150 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
Milestone unlocked 🔓 1️⃣5️⃣0️⃣ sixes and counting for Captain @surya_14kumar in T20Is 🔥 Updates ▶️ https://t.co/VE4FvHCa1u#TeamIndia | #AUSvIND pic.twitter.com/wyLphOxwII — BCCI (@BCCI) October 29, 2025
लौटी सूर्या की फॉर्म
टी20 सीरीज के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव की पारी सिर्फ रिकॉर्ड तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने अपने फॉर्म में भी शानदार वापसी की। पिछले पांच टी20 मैचों में सूर्या 20 रन का आंकड़ा नहीं छू पाए थे। एशिया कप 2025 के दौरान भी उनका प्रदर्शन फीका रहा था, जहां उन्होंने सात मैचों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया था और सिर्फ एक बार 20 रन पार किए थे। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मुकाबले में वह आत्मविश्वास से भरे नजर आए और 30 से अधिक रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में टीम इंडिया लगा बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी 3 मुकाबलों से बाहर
बारिश के कारण दो बार रुका मुकाबला
कैनबरा में बारिश के कारण भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा पहला टी20 मुकाबला दो बार रोका गया। पहले 5 तो दूसरी बार 9.4 ओवर के बाद मुकाबला रोका गया। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने स्कोर बोर्ड पर 97 रन लगा दिए हैं। वहीं, अभिषेक शर्मा के रूप में भारत के पहला झटका भी लग चुका है। शर्मा ने 14 गेंदों का सामना करते हुए 19 रन बनाए। वहीं, शुभमन गिल 20 गेंदों का सामना करते हुए 37 तो कप्तान सूर्यकुमार यादव 24 गेंदों में 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Suryakumar yadav created history by hitting 150 sixes in t20 internationals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
iPhone 18 Pro में बड़ा धमाका, डिजाइन से कैमरा तक जबरदस्त अपग्रेड, क्या iPhone 17 Pro हो जाएगा पुराना?
May 05, 2026 | 03:19 AMAaj Ka Rashifal 5 May 2026: विघ्नहर्ता गणेश की कृपा से इन 5 राशियों के कटेंगे कष्ट, जानें अपना भाग्य
May 05, 2026 | 12:29 AMक्या आप जानते हैं? बड़े मंगल पर शिवलिंग की पूजा से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, जानें क्या चढ़ाना है शुभ।
May 04, 2026 | 11:31 PMलोकतंत्र न कभी मरेगा, न हारेगा क्योंकि देश की जनता जीवित है, चुनाव परिणामों पर संजय राउत का बड़ा बयान
May 04, 2026 | 10:55 PMबंगाल में ढहा ममता का किला, तमिलनाडु में स्टालिन का पत्ता साफ; विपक्ष के लिए अब आगे की राह क्या?
May 04, 2026 | 10:55 PMApni Janm Tareekh: अपनी जन्म तारीख से खुद जानें करोड़पति बनने का सही समय, आजमाएं यह जादुई ट्रिक।
May 04, 2026 | 10:55 PMAdhik Maas: 17 मई से अधिकमास शुरू, भूलकर भी न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान!
May 04, 2026 | 10:26 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














