‘हमने मना नहीं किया’, पाकिस्तान के साथ दो-दो हाथ का इंतजार कर रहे सूर्यकुमार, तय शेड्यूल पर जाएंगे कोलंबो
T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में भारत पाकिस्तान के खिलाफ निर्धारित मैच के लिए कोलंबो जाएगा, भले ही पाकिस्तान ने बहिष्कार किया हो। सूर्यकुमार यादव ने टीम की प्रतिबद्धता और तैयारी जताई।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
सूर्यकुमार यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
Suryakumar Yadav Breaks Silence On India-Pakistan Match: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। वर्ल्ड कप का मेजबानी भारत और श्रीलंका को सौंपी गई है। इस वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। लेकिन पाकिस्तान ने इस मैच का बहिष्कार पहले ही कर दिया है। अब भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ निर्धारित मैच के लिए कोलंबो जाएगी, भले ही पाकिस्तान ने खेल में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया हो। भारत को 15 फरवरी को अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करना है, लेकिन पाकिस्तान की सरकार ने अपनी टीम को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मैच में हिस्सा नहीं लेने का निर्देश दिया है। बांग्लादेश के भारत में खेलने से इनकार करने के बाद स्कॉटलैंड को उनकी जगह प्रतियोगिता में शामिल किया गया।
प्रेस मीट के दौरान सूर्या ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले पर क्या कहा?
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टूर्नामेंट से पहले कप्तानों की प्रेस मीट में कहा, “मुझे लगता है कि उनका फैसला मेरे नियंत्रण में नहीं है। काश मैं उनके फैसले ले पाता लेकिन यह उनका निर्णय है। हमने एशिया कप में उनके साथ तीन बार खेला और अनुभव है।” उन्होंने आगे कहा, “हमारी सोच स्पष्ट है। हमने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना नहीं किया है। उन्होंने मना किया है। आईसीसी ने कार्यक्रम तय किया है, हमारी फ्लाइट की टिकट बुक हो चुकी है और हम कोलंबो जा रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
IND vs SL Test Series: श्रीलंका दौरे से पहले बिगड़ा टीम इंडिया का गणित, धाकड़ बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर
क्रिकेट का दिलचस्प संयोग: जिस ओडिशा के खिलाफ हुआ था रणजी डेब्यू, अब उसी टीम के लिए खेलेंगे ललित यादव
रेड-बॉल क्रिकेट में गदर मचाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी! नागपुर में आरआर हाई परफॉर्मेंस सेंटर में बहा रहे पसीना
Kaisi Yeh Yaariyaan की मुक्ति ने रचायी शादी, KKR के रमनदीप सिंह संग लिए सात फेरे, देखें तस्वीरें
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी PM ने IND vs PAK मैच के बहिष्कार को ठहराया सही, बांग्लादेश के समर्थन में उतरे शाहबाज शरीफ
सूर्यकुमार ने टीम की योजना साझा करते हुए कहा, “टीम में चर्चा हुई है कि हम पहले 7 फरवरी को मैच खेल रहे हैं और फिर कोलंबो जाएंगे। हमने उनके खिलाफ अच्छा क्रिकेट खेला है। मैच तटस्थ स्थल पर है और अगर मौका मिला तो हम खेलेंगे। यह पाकिस्तान के खिलाड़ियों के लिए भी मुश्किल फैसला है।”
भारतीय टीम का अभियान 7 फरवरी से होगा शुरू
भारत का टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत शनिवार, 7 फरवरी हो रही है। उसी दिन टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला अमेरिका के खिलाफ खेलेगी। वहीं भारत का दूसरा मुकाबला 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेला जाएगा। 15 फरवरी को पाकिस्तान के साथ महामुकाबला होगा। 18 फरवरी को भारत का मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा। भारत का सिर्फ एक मुकाबला भारत से बाहर होगा। बाकी मुकाबले भारत में ही खेले जाएंगे।
