Kaisi Yeh Yaariyaan की मुक्ति ने रचायी शादी, KKR के रमनदीप सिंह संग लिए सात फेरे, देखें तस्वीरें
Charlie Chauhan Ramandeep Singh Wedding: केकेआर से प्लेयर रमनदीप सिंह एक्ट्रेस चार्ली चौहान के साथ शादी के बंधन में जुड़ गए है। दोनों की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक
एमटीवी पर प्रसारित होने वाले कैसी ये यारियां के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। कैसी ये यारियां में मुक्ति का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस चार्ली चौहान शादी के बंधन में बंध गई है।
क्रिकेट जगत और टीवी इंडस्ट्री का फिर से एक बार अनूठा संबंध जुड़ गया है। दरअसल आईपीएल की टीम केकेआर के खिलाड़ी रमनदीप सिंह ने एक्ट्रेस चार्ली चौहान संग ब्याह रचा लिया है। दोनों ने परिवार वालों की मौजूदगी में गुरुद्वारे में सात फेरे लिए। शादी की फोटोज सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की बधाईयों का तांता लग गया हैं।
YRKKH Spoiler: दमानी परिवार के अपमान का बदला लेगा कबीर, मायरा से करेगा प्यार का नाटक
इंदिरा गांधी का उड़ाया मजाक, डबल मीनिंग फिल्मों से बनाया इतिहास, जानें दादा कोंडके की अनसुनी कहानी
मालामाल वीकली 2 में हुई रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की एंट्री, परेश रावल के साथ कॉमेडी का लगेगा डबल तड़का
मुझे कोमल नाम से नफरत है, सुनीता आहूजा के इस बयान के बीच गोविंदा संग एयरपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस कोमल
लाल जोड़े ने लगाए चार्ली की खूबसूरती में चार चांद अपनी शादी को खास बनाने के लिए चार्ली चौहान ने लाल और गोल्डन रंग का लहंगा चुना। रेड ब्राइडल लहंगे के साथ चार्ली ने पारंपारिक ज्वेलरी के साथ अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। दूसरी ओर दूल्हा बने रमनदीप सिंह आइवरी कलर की शेरवानी और लाल पगड़ी के लुक में किसी राजा की तरह नजर आए। दोनों की जोड़ी फोटोज में काफी सुदंर दिखायी दे रही है।
रमनदीप और चार्ली की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने भी शेयर की। तस्वीर सामने आने के बाद दोनों की शादी की खबर तेजी से चर्चा में आ गई। परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई इस शादी को बेहद सादगीपूर्ण और पारंपरिक अंदाज में आयोजित किया गया।
चार्ली चौहान ने साल 2009 में एमटीवी रोडिज 7 से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कई एक्टिंग प्रोजेक्ट्स किए। हालांकि चार्ली को असली पहचान एमटीवी के यूथ शो कैसी ये यारियां से मिली, जिसमें चार्ली ने मुक्ति वर्धन का रोल निभाया था। इस शो में उनके साथ पार्थ समथान और नीति टेलर भी नजर आए थे। इसके अलावा चार्ली चौहान नच बलिए 5 का भी हिस्सा रह चुकी है, जिसमें उनकी जोड़ी डांसर और एक्टर कुंवर अमर के साथ बनी थी।
रमनदीप सिंह भारतीय क्रिकेट में भी अपनी पहचान बना चुके है। उन्होंने अब तक 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 15 रन बनाए है। ओवरऑल टी20 करियर में उन्होंने 99 मैचों में 1012 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। आईपीएल में वह कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर का हिस्सा है। केकेआर के लिए रमनदीप ने 39 मैचों में 299 रन बनाने के साथ 7 विकेट भी लिए हैं। वह 2024 के आईपीएल सीजन में KKR से जुड़े थे।
