IPL 2025 Points Table: बारिश बनी हैदराबाद के लिए ‘काल’, प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर, जानिए अब क्या है अंक तालिका का हाल
IPL 2025 Points Table: प्लेऑफ की रेस में बरकरार रहने के लिए हैदराबाद को यह मैच किसी भी हाल में जीतना ही था, लेकिन बारिश आने की वजह से ये मुकाबला रद्द हो गया और 1-1 अंक दोनों टीमों में बंट गए।
- Written By: मृणाल पाठक
सनराइजर्स हैदराबाद (सोर्स- सोशल मीडिया)
IPL 2025 Points Table: बीते सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। यह मैच बारिश की भेंट चढ़ गया, जिसकी वजह से हैदराबाद को काफी नुकसान हुआ है। इस मुकाबले में शानदार लय में नजर आ रही SRH अब इसी मैच की वजह से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
दरअसल, प्लेऑफ की रेस में बरकरार रहने के लिए हैदराबाद को यह मैच किसी भी हाल में जीतना ही था, लेकिन बारिश आने की वजह से ये मुकाबला रद्द हो गया और 1-1 अंक दोनों टीमों में बंट गए। लेकिन, हैदराबाद के लिए ये 1 रन काफी नहीं थे, जिसकी वजह से टीम को प्लेऑफ से बाहर होना पड़ गया।
आईपीएल 2025 प्वाइंट्स टेबल
| टीम का नाम | मैच | जीते | हारे | टाई | कोई परिणाम नहीं | अंक | नेट रन रेट (NRR) |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 11 | 8 | 3 | 0 | 0 | 16 | +0.482 |
| पंजाब किंग्स | 11 | 7 | 3 | 0 | 1 | 15 | +0.376 |
| मुंबई इंडियंस | 11 | 7 | 4 | 0 | 0 | 14 | +1.274 |
| गुजरात टाइटंस | 10 | 7 | 3 | 0 | 0 | 14 | +0.867 |
| दिल्ली कैपिटल्स | 11 | 6 | 4 | 0 | 1 | 13 | +0.362 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | 11 | 5 | 5 | 0 | 1 | 11 | +0.249 |
| लखनऊ सुपर जायंट्स | 11 | 5 | 6 | 0 | 0 | 10 | -0.469 |
| सनराइजर्स हैदराबाद (बाहर) | 11 | 3 | 7 | 0 | 1 | 7 | -1.192 |
| राजस्थान रॉयल्स (बाहर) | 12 | 3 | 9 | 0 | 0 | 6 | -0.718 |
| चेन्नई सुपर किंग्स (बाहर) | 11 | 2 | 9 | 0 | 0 | 4 | -1.117 |
प्लेऑफ की रेस से बाहर हुईं 3 टीमें
वहीं, अब तक प्लेऑफ की रेस से तीन टीमें बाहर हो चुकी हैं। पहली चेन्नई सुपर किंग्स, दूसरी राजस्थान रॉयल्स और तीसरी सनराइजर्स हैदराबाद। ऐसे में अब प्लेऑफ की दौड़ केवल 7 टीमों के बीच है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीम को लगभग 17 अंक की जरूरत होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Fifa World Cup: रोनाल्डो ने पहना नंबर 21, क्रोएशिया से शानदार जीत के बाद दी डिओगो जोटा को भावुक श्रद्धांजली
Ind vs SL Test Series: अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, शेड्यूल जारी; जानें कब और कहां होंगे मैच!
इंजरी टाइम का हाईवोल्टेज ड्रामा, क्रोएशिया को हराकर अंतिम 16 में पहुंचा पुर्तगाल, रोनाल्डो ने किया कमाल
पाकिस्तान के प्रमुख कोच का बड़ा बयान: भारत सिर्फ सर्वश्रेष्ठ टीम ही नहीं, बल्कि…
इन टीमों के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका
फिलहाल प्लेऑफ सबसे करीब आरसीबी के लिए है। टीम के फिलहाल 16 अंक है और महज एक जीत दर्ज करते ही टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। कुछ ऐसा ही हाल पंजाब किंग्स का भी है। हालांकि, पंजाब के 15 अंक है, लेकिन उसे भी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए एक जीत ही चाहिए। जबकि मुंबई और गुजरात को दो मुकाबले जीतने होंगे। दिल्ली को भी दो लेकिन केकेआर को तीन मैच जीतने होंगे।
क्या है लखनऊ का हाल?
17 अंक के हिसाब से देखें तो अब लखनऊ का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना केवल सपना ही रह जाएगा। अगर 17 अंक प्लेऑफ का दायरा सेट करता है तो ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ भी बाहर ही हो जाएगी, क्योंकि टीम के केवल 10 अंक है और उनके पास मैच केवल तीन बचे हैं, ऐसे में अगर टीम अपने तीनों मैच जीत भी जाती है तो भी उनके केवल 16 ही अंक होंगे। हालांकि, क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है।
