IPL 2026: वानखेड़े में KKR के स्टार खिलाड़ी सुनील नरेन का धमाका, पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ रचा नया कीर्तिमान
MI vs KKR: आईपीएल 2026 में 29 मार्च को मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स मैच में सुनील नरेन ने प्लेइंग XI में आते ही कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रच दिया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
सुनील नरेन (फोटो- सोशल मीडिया)
Sunil Narine Creates History IPL 2026: आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन मुकाबले से पहले ही एक बड़ा रिकॉर्ड टूट गया।
सुनील नरेन ने रचा इतिहास
सुनील नरेन ने प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही आईपीएल इतिहास में नया मुकाम हासिल कर लिया। उन्होंने कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। नरेन अब 190 मैचों के साथ इस सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पोलार्ड के नाम था, जिन्होंने 189 मुकाबले खेले थे। नरेन की यह उपलब्धि उनके लंबे और लगातार प्रदर्शन को दर्शाती है, क्योंकि उन्होंने वर्षों तक एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए यह मुकाम हासिल किया है।
सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी
- 190 मैच- सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स)
- 189 मैच0 कीरोन पोलार्ड
- 184 मैच- एबी डिविलियर्स
- 184 मैच- डेविड वॉर्नर
- 161 मैच- ड्वेन ब्रावो
सुनील नरेन का शानदार करियर
37 वर्षीय सुनील नरेन का अंतरराष्ट्रीय करियर भी काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 6 टेस्ट मैचों में 21 विकेट, 65 वनडे में 92 विकेट और 51 टी20 मुकाबलों में 52 विकेट हासिल किए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
आईपीएल में उनका प्रदर्शन और भी खास रहा है। नरेन ने 190 मैचों में 192 विकेट झटके हैं और बल्लेबाजी में 1780 रन भी बनाए हैं। वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर के रूप में टीम के लिए लगातार योगदान देते रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बदल गया है केकेआर के कप्तान रहाणे का अंदाज? मुंबई इंडियंस के खिलाफ उड़ाए गगनचुंबी छक्के, खेली 67 रन की पारी
केकेआर के लिए निभाई अहम भूमिका
सुनील नरेन की खास बात यह है कि उन्होंने आईपीएल में अब तक सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ही खेला है। फ्रेंचाइजी ने उन पर हमेशा भरोसा जताया और उन्हें कभी रिलीज नहीं किया। नरेन ने अपनी किफायती गेंदबाजी और विस्फोटक बल्लेबाजी से कई मैचों में केकेआर को जीत दिलाई है। यही वजह है कि वह टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में गिने जाते हैं और अब इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के साथ उन्होंने अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है।
