DPL 2025: दिल्ली स्ट्राइकर्स ने वॉरियर्स को 19 रन से हराया, मिली सीजन की पहली जीत
Delhi Premier League 2025: दिल्ली वॉरियर्स के लिए ये सीजन की दूसरी हार साबित हुई। मैच में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर कुल 163 रन बनाए।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
दिल्ली प्रीमियर लीग 2025, मैच नंबर- 9 (फोटो- IANS)
Delhi Strikers vs Delhi Warriors: दिल्ली स्ट्राइकर्स को दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2025 की पहली जीत मिल चुकी है। ये लीग का 9वां मुकाबला था और इस मैच में उसने दिल्ली वॉरियर्स को 9 रन के अंतर से करारी शिकस्त दी। इसके साथ दिल्ली वॉरियर्स के लिए ये सीजन की दूसरी हार साबित हुई। मैच में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर कुल 163 रन बनाए।
सार्थक रंजन ने खेली 77 रन की पारी
टीम को सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई। वैभव कांडपाल और सार्थक रंजन के बीच 8.4 ओवरों में 55 रन की साझेदारी हुई। वैभव 33 गेंदों में एक छक्के और पांच चौकों की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, सार्थक रंजन ने एक छोर थामे रखा। उन्होंने 50 गेंदों में 77 रन की पारी खेलते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। इस दौरान उनके बल्ले से पांच छक्के और सात चौके निकले।
144 रन पर सिमटी दिल्ली वॉरियर्स
सलामी बल्लेबाजों के अलावा अर्जुन राप्रिया (नाबाद 17) इस पारी में दहाई का आंकड़ा छूने वाले तीसरे खिलाड़ी रहे। विपक्षी टीम की ओर से सिद्धार्थ शर्मा, हर्ष त्यागी और कमल बैरवा ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि शिवम शर्मा के नाम एक विकेट रहा। इसके जवाब में आउटर दिल्ली वॉरियर्स की टीम 20 ओवरों के खेल तक नौ विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी।
सम्बंधित ख़बरें
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
दादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
IND vs ENG 3rd T20: 76 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 125 रन से जीतकर सीरीज में बनाई 2-0 की लीड
टीम को 21 के स्कोर पर प्रियांश आर्य के रूप में बड़ा झटका लगा। प्रियांश महज आठ रन बनाकर चलते बने। इसी स्कोर पर टीम ने वरुण यादव (0) का विकेट भी गंवा दिया। वॉरियर्स ने 64 रन तक अपने चार विकेट गंवा दिए थे। यहां से केशव डबास और ध्रुव सिंह ने पांचवें विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। केशव डबास ने 26 गेंदों में दो छक्कों और तीन चौकों की मदद से 40 रन बनाए। ध्रुव ने 10 गेंदों में 17 रन की पारी खेली।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान महिला टीम को आयरलैंड को हराया, पहले टी20 मैच में 11 रन से चटाई धूल
विपक्षी टीम की ओर से विकास दीक्षित और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए, जबकि हर्षित राणा ने दो विकेट झटके। दीपांशु गुलिया ने एक विकेट चटकाया। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने इस सीजन अपना पहला मैच सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ खेला था, जिसे आठ विकेट से गंवाया। वहीं, आउटर दिल्ली वॉरियर्स की टीम न्यू दिल्ली टाइगर्स के विरुद्ध 40 रन से शिकस्त झेलने के बाद ‘पुरानी दिल्ली 6’ को 82 रन से मात दे चुकी थी।
एजेंसी इनपुट के साथ
