स्टीव स्मिथ ने राहुल द्रविड़ को छोड़ा पीछे, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया…
Steve Smith 37th Century: स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 37वां शतक जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। राहुल द्रविड़ ने अपने करियर में 36 टेस्ट शतक लगाए थे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Steve Smith Overtakes Rahul Dravid: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज के पांचवें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में शतक लगाते ही स्टीव स्मिथ ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
इंग्लैंड के खिलाफ इस शतक के साथ स्टीव स्थिम का टेस्ट करियर में अब 37 शतक हो गया है। स्मिथ ने राहुल द्रविड़ को इस मामले में पीछे छोड़ दिया। द्रविड़ ने अपने खेल के दिनों में कुल 36 शतक लगाए थे। द्रविड़ ने 1996 से 2012 तक कुल 164 टेस्ट मैच खेले और 36 बार 100 रन का आंकड़ा पार किया, जबकि सिडनी में जन्मे 36 साल के स्मिथ ने अपने सिर्फ 123वें टेस्ट में उनसे एक शतक ज़्यादा बनाया है। स्टीव स्मिथ अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा 100 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं।
सिडनी टेस्ट में शतक बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी
स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 110वें ओवर की दूसरी गेंद पर तीन रन लेकर अपना 37वां टेस्ट शतक पूरा किया। स्टीव स्मिथ ने 166 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और एक छक्के के सहारे अपना शतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान 2025-26 एशेज सीरीज के चल रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट में शतक बनाने वाले इंग्लैंड के जो रूट और ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड के बाद तीसरे खिलाड़ी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश! हारकर भी इंग्लैंड ले गई मोटी रकम; जानें भारत के हिस्से कितना आया?
Women’s T20 WC Final: कप्तान ब्रंट ने जड़ा नाबाद अर्धशतक, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 151 का लक्ष्य
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा
IND W vs PAK W: महामुकाबले में पाकिस्तान को हराकर पॉइंट्स टेबल में चमका भारत, इन टीमों की मुश्किलें बढ़ीं
टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक सचिन तेंदुलकर के नाम
वहीं वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। टेस्ट में सबसे ज़्यादा 100 रन बनाने वाले क्रिकेटरों की लिस्ट में अब सिर्फ पांच बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (51), जैक कैलिस (45), जो रूट (41), रिकी पोंटिंग (41) और कुमार संगकारा (39) ही स्मिथ से आगे हैं।
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक
| खिलाड़ी | देश | मैच | शतक |
|---|---|---|---|
| सचिन तेंदुलकर | भारत | 200 | 51 |
| जैक कैलिस | दक्षिण अफ्रीका | 166 | 45 |
| जो रूट | इंग्लैंड | 163* | 41 |
| रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया | 168 | 41 |
| कुमार संगकारा | श्रीलंका | 134 | 38 |
| स्टीव स्मिथ | ऑस्ट्रेलिया | 123* | 37 |
| राहुल द्रविड़ | भारत | 164 | 36 |
इस शतक के साथ स्टीव स्मिथ एशेज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। वह पहले इंग्लैंड के दिग्गज जैक हॉब्स के साथ बराबरी पर थे, लेकिन अब 41 एशेज टेस्ट में 13 शतकों के साथ वह नंबर 2 पर पहुंच गए हैं। एशेज में स्मिथ से ज़्यादा शतक सिर्फ डॉन ब्रैडमैन ने लगाए हैं। ब्रैडमैन के नाम एशेज में कुल 19 शतक है।
यह भी पढ़ें: देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, विजय हजारे ट्रॉफी में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
एशेज में सबसे ज़्यादा शतक
19 – डॉन ब्रैडमैन
13 – स्टीवन स्मिथ
12 – जैक हॉब्स
10 – स्टीव वॉ
9 – वॉली हैमंड
9 – डेविड गोवर
