एशिया कप से पहले फॉर्म में लौटी श्रीलंका, जिम्बाब्वे को पहले टी20 में दी करारी शिकस्त
Zimbabwe vs Sri Lanka: श्रीलंका ने पहले टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ श्रीलंका की टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
श्रीलंका (फोटो-सोशल मीडिया)
Zimbabwe vs Sri Lanka, 1st T20I: श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। जिसमें श्रीलंका की टीम ने 19.1 ओवर में 6 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। श्रीलंका ने जीत के साथ टी20 सीरीज की शुरुआत कर दी है। एशिया कप से पहले श्रीलंका की टीम फॉर्म में लौट आई है।
पहले टी20 में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की शुरुआत ज्यादा अच्छा नहीं रही। तड़िवनाशे मारुमानी 7 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद शॉन विलियम्स भी ज्यादा कुछ नहीं कर सके। 14 रन बनाकर वो भी पवेलियन लौट गए। हालांकि एक छोर पर ब्रायन बेनेट मौजूद रहे और रन गति को बढ़ाते रहे।
ब्रायन बेनेट का अर्धशतक
इसी बीच ब्रायन बेनेट ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। ब्रायन बेनेट और सिकंदर रजा के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हुई। रजा 28 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद रायन बर्ल ने 17 रनों का योगदान दिया। ताशिंगा मुसेकिवा ने 11 रनों की पारी खेली। वहीं अंत में ब्रायन बेनेट 57 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। श्रीलंका के लिए दुश्मंता चमीरा ने 3 विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
Petrol Diesel Price: अमेरिका-ईरान की ‘डील’ ने घटाए तेल के दाम, पाकिस्तान के बाद अब इस देश में सस्ता हुआ फ्यूल
चमारी अट्टापट्टू ने T20 World Cup में रचा अनोखा इतिहास, ऐतिहासिक शतक ठोक पहली बार कर दिया ये बड़ा कारनामा
अमेरिका की नजर अब श्रीलंका पर: दो सीनियर अधिकारियों का कोलंबो दौरा, सुरक्षा और ट्रेड डील पर होगी अहम चर्चा
दांबुला में युवा ब्रिगेड ने गाड़ा झंडा, फाइनल मुकाबले में श्रीलंका-ए को चटाई धूल; भारत बना चैंपियन
श्रीलंका की शानदार शुरुआत
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने शानदार शुरुआत की। पहले विकेट के लिए पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने 96 रनों की साझेदारी की। पथुम निसांका 55 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद कुसल परेरा भी 4 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं नुवानिंदु फर्नांडो 7 और चरिथ असलंका 1 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं कुसल मेडिंग भी 38 रन बनाकर आउट हो गए। श्रीलंका ने 125 के स्कोर तक पांच विकेट गंवा दिया।
यह भी पढ़ें: T20Is में मोहम्मद नबी ने रचा इतिहास, वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के…
यहां से कामिंडु मेंडिस ने 16 गेंदों में ताबड़तोड़ 41 रनों की पारी खेलकर श्रीलंका को जीत दिला दिया। वहीं उनका साथ दे रहे दुशान हेमंता ने 14 रनों की पारी खेली। श्रीलंका ने 19.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर मुकाबले को जीत लिया। जिम्बाब्वे के लिए रिचर्व एन्गरावा ने 2, ब्लेसिंग मुजाराबानी ने 1, मपोसा ने 1, सिकंदर रजा ने 1 और ब्रैड एवंस ने 1 विकेट चटकाए।
