T20Is में मोहम्मद नबी ने रचा इतिहास, वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के...

Mohammad Nabi T20I Record: अफगानिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वो टी20 क्रिकेट में 1000 रन बनाने और 100 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने।
T20Is में मोहम्मद नबी ने रचा इतिहास, वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के...
मोहम्मद नबी (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mohammad Nabi T20I Record: अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने मंगलवार 2 सितंबर को एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। मोहम्मद नबी ने टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन बनाने वाले और 100 विकेट लेने वाले अफगानिस्तान के पहले और दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में मोहम्मद नबी ने ऐसा किया। उन्होंने टी20 में 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं गेंद से भी 100 विकेट चटकाए हैं। मंगलवार को शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ मोहम्मद नबी ने यह कारनामा किया।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1000 रन और 100 विकेट लेने वाले खिलाड़ी

आंकड़ा शाकिब अल हसन मोहम्मद नबी
देश बांग्लादेश अफगानिस्तान
मैच 129 135
पारियां (बैटिंग) 127 126
रन 2551 2246
औसत (Average) 23.19 22.23
स्ट्राइक रेट 121.18 135.87
सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 89
शतक / अर्धशतक 0 / 13 0 / 6
चौके / छक्के 258 / 53 157 / 109
विकेट 149 101
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी 5/20 4/10
5 विकेट हॉल्स 2 0
कैच 31 74

अफगानिस्तान टीम के अपना 135वां मैच खेल रहे नबी ने टी20 के 126 पारियों में 2246 रन बनाए हैं। वहीं उन्होंने अपना 100 विकेट भी पूरा किया। शाकिब ने नवंबर 2006 से जून 2024 तक खेले गए 129 मैचों में बांग्लादेश के लिए 2551 रन और 149 रन के साथ अपना टी20I करियर समाप्त किया।

अफगानिस्तान के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में मोहम्मद नबी का रिकॉर्ड

विरोधी टीम मैच रन विकेट
ऑस्ट्रेलिया 2 11 1
बांग्लादेश 12 220 5
कनाडा 2 35 1
इंग्लैंड 3 16 3
हांगकांग 4 37 11
भारत 8 177 1
आयरलैंड 26 514 20
केन्या 3 42 0
नामीबिया 1 32 0
नेपाल 1 1 1
नीदरलैंड 4 62 7
न्यूज़ीलैंड 2 14 2
ओमान 3 38 0
पाकिस्तान 8 128 8
पापुआ न्यू गिनी 2 27 1
स्कॉटलैंड 7 98 9
दक्षिण अफ्रीका 3 11 2
श्रीलंका 7 69 8
युगांडा 1 14 0
यूएई 10 132 5
वेस्टइंडीज 8 83 4
ज़िम्बाब्वे 18 485 12

संयुक्त अरब अमीरात में चल रही टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला के चौथे मैच में नबी ने मंगलवार को चार ओवर फेंके और 20 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने रन चेज के आठवें ओवर की चौथी गेंद पर फखर जमान को आउट करके अपना विकेट खाता खोला। 18 गेंदों में 25 रन बनाने के बाद, फजलहक फारूकी ने बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को कैच कर लिया। फखर का यह विकेट नबी का टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100वां विकेट था। इस मुकाबले में नबी ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अफगानिस्तान के लिए सर्वाधिक विकेट

खिलाड़ी मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी 5 विकेट हॉल्स
राशिद खान 98 165 5/3 2
मोहम्मद नबी 135 101 4/10
नवीन-उल-हक़ 48 67 4/20
मुजीब उर रहमान 51 64 5/20 1
फज़लहक़ फ़ारूक़ी 46 57 5/9 1

अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लिए हैं। उन्होंने अब तक 98 मैचों में कुल 165 विकेट लिए हैं। राशिद खान ने इस दौरान दो बार पांच विकेट हॉल लिया है। वहीं मोहम्मद नबी ने भी अपना टी20 इंटरनेशनल में 101 विकेट चटकाए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com