T20 World Cup 2026 में श्रीलंका की लगातार दूसरी जीत, ओमान को 105 रनों से रौंदा
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओमान को 105 रनों से हराया। दासुन शनाका और कुसल मेंडिस की तूफानी पारियों ने टीम को बड़ी जीत दिलाई।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पवन रथनायके (फोटो-सोशल मीडिया)
Sri Lanka vs Oman, 16th Match: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से हो चुकी है। इस वर्ल्ड कप का 16वां मुकाबला श्रीलंका और ओमान के बीच खेला गया। जिसमें श्रीलंका ने इस वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली है। श्रीलंका ने 105 रनों से ओमान को हराया। ग्रुप बी में श्रीलंका की यह लगातार दूसरी जीत है।
पेल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ओमान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। कामिल मिसारा 8 रन बनाकर 15 के स्कोर पर आउट हो गई है। वहीं पथुम निसांका 13 रन बनाकर आउट हो गया। यहां से कुसल मेंडिस और पवन रथनायके के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय लगभग शतकीय साझेदारी हुई। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी हुई।
तीन बल्लेबाजों का अर्धशतक
इस बीच पवन रथनायके ने अपना अर्धशतक पूरा किया और 28 गेंदों में 60 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद दासुन शनाका और कुसल मेंडिस के बीच 63 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान दासुन शनाका ने महज 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वो वर्ल्ड कप में श्रीलंका के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। 50 के निजी स्कोर पर शनाका आउट हो गए। उसके बाद कुसल मेंडिस ने अपना अर्धशतक पूरा किया। कुसल मेंडिस ने 61 रनों की पारी खेली। ओमान के लिए जितेन ने 3 विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
Hormuz Strait: होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर बड़ा हमला, IMO ने निकासी रोकी
भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए बिखरी ओमान की टीम
226 रन के बड़े लक्ष्य के दबाव में ओमान की बल्लेबाजी बिखर गई। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 12 के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हम्माद मिर्जा भी 9 रन बनाकर आउट हो गए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए मोहम्मद नदीम और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए वसीम अली ने क्रीज पर रुकने का साहस दिखाया और चौथे विकेट के लिए पारी की सबसे बड़ी 42 रन की साझेदारी की।
यह भी पढ़ें: IND vs NAM: नामीबिया के खिलाफ अभिषेक शर्मा बाहर, बुमराह-सैमसन की होगी वापसी! ऐसी हो सकती है प्लेइंग-XI
वसीम 20 गेंद पर 3 छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए। नदीम 56 गेंद में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 53 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों बल्लेबाजों को छोड़कर कोई भी अन्य बल्लेबाज दो अंकों में प्रवेश नहीं कर सका। ओमान 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 120 रन बना सकी और 105 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई। दुश्मंथा चमीरा ने 2 ओवर में 19 रन देकर 2, महिश तिक्षाणा ने 4 ओवर में 11 रन देकर 2, दुनिथ वेलालागे ने 4 ओवर में 17 रन देकर 1, दुशन हेमंथा ने 4 ओवर में 45 रन देकर 1, कामिंदु मेंडिस ने 2 ओवर में 10 रन देकर 1 विकेट लिए।
