श्रीलंका की टीम अपने अभियान की शुरुआत 8 फरवरी को कोलंबो में आयरलैंड के खिलाफ करेगी। इसके बाद वह 12 फरवरी को पल्लेकेले में ओमान, 16 फरवरी को पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया और अपना आखिरी लीग मुकाबला 19 फरवरी को कोलंबो में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी।
In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sri Lanka Announced Squad For T20 World Cup 2026 Dasun Shanaka Lead This Team
T20 World Cup 2026 के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान, दासुन शनाका को कमान; चोटिल खिलाड़ी को मिली टीम में जगह
Sri Lanka Team: टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की टीम घोषित कर दी गई है। श्रीलंका की कप्तानी दासुन शनाका को सौंपी गई है। वहीं इस टीम में चोटिल खिलाड़ी ईशान मलिंगा को भी शामिल किया गया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On:
Feb 02, 2026 | 09:55 PM

Sri Lanka Announce Team For T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। इस वर्ल्ड कप के लिए अब सभी 20 टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए सबसे आखिरी में टीम का ऐलान किया है। दासुन शनाका की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। हालांकि, इस टीम में चोटिल खिलाड़ी ईशान मलिंगा को भी जगह मिली है।
दिसंबर में जारी प्रारंभिक टीम में शनाका को कप्तान बनाया गया था। टीम में सफेद गेंद का मजबूत अनुभव है, जिसमें पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा और चरिथ असलांका शामिल हैं। टीम की ऑलराउंड गहराई उसकी सबसे बड़ी ताकत बनी हुई है, जहां वानिंदु हसरंगा, कामिंदु मेंडिस और दुनिथ वेल्लालागे बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे रहे हैं। गेंदबाजी विभाग में अनुभवी तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा और मथीशा पथिराना के साथ मिस्ट्री स्पिनर महेश तीक्षाना टीम की अगुवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चोट के बाद भी मलिंगा को मिली टीम में जगह
वहीं इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले से पहले श्रीलंका के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा का कंधा डिसलोकेट हो गया। जिसके बाद उन्हें तीसरे टी20 से बाहर कर दिया गया। ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि मलिंगा को टी20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल नहीं किया जाएगा। लेकिन चोट के बावजूद भी चयनकर्ताओं ने ईशान को वर्ल्ड कप की टीम में शामिल किया है। ईशान मलिंगा ने अपने करियर में आठ टी20 मुकाबलों में 8 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 17.1 का रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत की कप्तानी में दूसरे ICC खिताब पर होगी नजर
श्रीलंका के क्रिकेटरों की शर्मनाक हरकत! नहाते हुए महिलाओं का बनाया वीडियो, अंडर-19 के 2 खिलाड़ी गिरफ्तार
श्रीलंका क्रिकेट में बड़ी हलचल, अध्यक्ष सिल्वा समेत भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच पूरे बोर्ड का सामूहिक इस्तीफा
IPL के बीच न्यूजीलैंड का बड़ा ऐलान, WC 2026 के लिए चुनी टीम, इन 3 दिग्गजों का होगा आखिरी इंटरनेशनल टूर्नामेंट
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 से पहले श्रीलंका को लगा करारा झटका, मंलिगा का कंधा डिसलोकेट; वर्ल्ड कप से हुआ बाहर!
8 फरवरी से शुरू होगा श्रीलंका का अभियान
टी20 विश्व कप 2026 के लिए श्रीलंका की टीम
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, कुसल जेनिथ परेरा, चरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, पवन रथनायके, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लागे, महीश तीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा
Sri lanka announced squad for t20 world cup 2026 dasun shanaka lead this team
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Feb 02, 2026 | 09:17 PM
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PMUP Weather: लखनऊ में कुदरत का कहर जारी, दोनों डिप्टी सीएम की फ्लाइट की भोपाल में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
May 04, 2026 | 03:48 PM‘ममता को निर्ममता की कीमत चुकानी पड़ी’, बंगाल चुनाव के रुझानों के बीच CM मोहन यादव ने कसा तंज; जानें क्या कहा
May 04, 2026 | 03:48 PMNagpur Weekly Market: स्मार्ट सिटी का दावा, सड़क पर बाजार की हकीकत, अव्यवस्था से जाम और हादसे
May 04, 2026 | 03:33 PM‘लेफ्ट का सूपड़ा साफ और बंगाल में बीजेपी’, चुनावी नतीजों पर प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या कहा?
May 04, 2026 | 03:25 PMFortuner की टेंशन बढ़ी Nissan Terrano नए अवतार में वापसी को तैयार, मिलेगा दमदार लुक और हाइब्रिड इंजन
May 04, 2026 | 03:08 PMबारामती में सुनेत्रा पवार की जीत, राहुरी में BJP का कब्जा; महाराष्ट्र विधानसभा के बदले समीकरण? जानें नया गणित
May 04, 2026 | 03:00 PMवीडियो गैलरी

Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM














