SL vs BAN: आखिरी ओवर में हाईवोल्टेज ड्रामा, बल्लेबाज़ का गुस्से में बल्ला फेंकना बना सुर्खी
Sri lanka vs Bangladesh: एशिया कप 2025 में सुपर-4 राउंड के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका के 4 विकेट से हराया। इस मैच के अंतिम ओवर में जमकर ड्रॉमा देखने को मिला।
- Written By: संजय बिष्ट
एशिया कप 2025 में सुपर-4 राउंड का पहला मुकाबला (फोटो- सोशल मीडिया)
Asia Cup 2025: बांग्लादेश ने श्रीलंका को चार विकेट से हराकर मैच अपने नाम किया। स्कोर बड़ा नहीं था, लेकिन मुकाबले का रोमांच आखिरी ओवर तक बना रहा। श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 168 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश ने छोटे-छोटे योगदान की बदौलत लक्ष्य हासिल कर लिया।
आखिरी ओवर में बांग्लादेश को सिर्फ 5 रन चाहिए थे। गेंद दासुन शनाका के हाथों में आई। पहली गेंद पर जेकर अली ने चौका जड़ा और लगा कि अब जीत बस अब नजदीक ही है। मगर दूसरी ही गेंद पर अली बोल्ड हो गए। माहौल तुरंत बदल गया और श्रीलंकाई खिलाड़ी जोश में आ गए।
मेहदी का आउट और बढ़ता तनाव
अब मेहदी हसन बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने तीसरी गेंद पर रन नहीं बनाया। स्कोर बराबर करने के लिए तीन गेंदों पर एक रन चाहिए था। चौथी गेंद पर उन्होंने शॉट खेलने की कोशिश की, किनारा लगा और गेंद सीधी विकेटकीपर कुसल मेंडिस के दस्तानों में जा पहुंची। ऑन-फील्ड अंपायर ने उन्हें नॉट आउट दिया, लेकिन श्रीलंका ने रिव्यू लिया। अल्ट्राएज पर स्पाइक दिखा और फैसला पलट गया।
सम्बंधित ख़बरें
T20 World Cup के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, 14 जून को खेलेगी अपना पहला मैच, ये रहा 15 सदस्यीय स्क्वॉड
मैच पाकिस्तान का और प्लेइंग इलेवन टीम इंडिया की, बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के बीच फिर शर्मशार हुआ PAK-VIDEO
बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना पर ICC का कड़ा एक्शन, श्रीलंका के खिलाफ मैच में गुस्सा दिखाना पड़ा भारी
‘क्रिकेट को पहुंचाया बहुत बड़ा नुकसान…’ शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
बल्ला फेंकने से बढ़ा ड्रामा
मेहदी के आउट होते ही नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े शमीम हुसैन का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अपना बल्ला फेंक दिया। इस पर दर्शकों ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया और मैच का माहौल और गरमा गया। उस समय लग रहा था कि खेल किसी भी ओर जा सकता है।
श्रीलंका से हुई बड़ी गलती
अब सिर्फ 2 गेंदें बची थीं और 1 रन चाहिए था। पांचवीं गेंद पर रन आउट का साफ मौका था, लेकिन श्रीलंका ने उसे गंवा दिया। इसी गेंद पर बांग्लादेश ने रन ले लिया और मुकाबला खत्म कर दिया। आखिरी गेंद फेंकने की जरूरत ही नहीं पड़ी।
ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया की दहाड़, भारतीय महिला टीम को घर में मिली हार
यह मैच पूरी तरह हाईवोल्टेज थ्रिलर साबित हुआ। कभी विकेट गिरे, कभी फैसला बदला, तो कभी गुस्से में बल्ला फेंका गया। नतीजा चाहे बांग्लादेश के पक्ष में गया हो, लेकिन इस मुकाबले को देखने वाले इसे लंबे समय तक भूल नहीं पाएंगे।
