T20 World Cup 2026 से पहले श्रीलंका को लगा करारा झटका, मंलिगा का कंधा डिसलोकेट; वर्ल्ड कप से हुआ बाहर!
Eshan Malinga: ईशान मलिंगा कंधे की हड्डी खिसकने के कारण मंगलवार को इंग्लैंड के विरुद्ध टी20 के तीसरे मैच से बाहर हो गए हैं। इसके साथ वो वर्ल्ड कप से बाहर भी हो सकते हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ईशान मलिंगा (फोटो-सोशल मीडिया)
Eshan Malinga Injury Before T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। यह मल्टी नेशनल टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में आयोजित किया जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप से शुरू होने से महज 4-5 दिन पहले श्रीलंका को एक बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा चोटिल हो गए हैं।
तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा कंधे की हड्डी खिसकने के कारण मंगलवार को इंग्लैंड के विरुद्ध टी20 के तीसरे मैच से बाहर हो गए हैं। वहीं अब वर्ल्ड कप में उनकी भागीदारी संदिग्ध हो गई है। 24 वर्षीय सीमर को रविवार को पल्लेकेले में इंग्लैंड से हार के दौरान चोट लगी थी। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की प्रेस रिलीज में कहा गया, “मलिंगा सोमवार को कोलंबो लौटेंगे। इसके बाद उनकी चोट की जांच की जाएगी और फैसला लिया जाएगा कि आगे क्या करना है।”
ईशान मलिंगा का शानदार प्रदर्शन
ईशान मलिंगा ने हाल के महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है। वह गेंदबाजी रैंकिंग में तेजी से ऊपर चढ़े हैं। 2025 में इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार डेब्यू करने के बाद, मलिंगा को नवंबर में इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने अपने करियर में आठ टी20 मुकाबलों में 8 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 17.1 का रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
चमारी अट्टापट्टू ने T20 World Cup में रचा अनोखा इतिहास, ऐतिहासिक शतक ठोक पहली बार कर दिया ये बड़ा कारनामा
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा
अमेरिका की नजर अब श्रीलंका पर: दो सीनियर अधिकारियों का कोलंबो दौरा, सुरक्षा और ट्रेड डील पर होगी अहम चर्चा
फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और DRS से जुड़े नियमों में बदलाव, BCCI और ICC भी कर सकते हैं विचार
श्रीलंका ने तीसरे टी20 के लिए टीम में मलिंगा की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को नहीं चुना है। प्रमोद मदुशन ही एकमात्र दूसरे फ्रंटलाइन सीमर के तौर पर टीम में उपलब्ध हैं। मदुशन को सीरीज की शुरुआत से ही दुष्मंथा चमीरा के कवर के तौर पर देखा जा रहा था, अब उनके प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की उम्मीद है।
वर्ल्ड कप टीम पर अनिश्चितता
श्रीलंका क्रिकेट ने अभी तक अपनी टी20 वर्ल्ड कप टीम फाइनल नहीं की है। ऐसे में 15 सदस्यीय खिलाड़ियों में मलिंगा की जगह को लेकर अनिश्चितता है। 31 जनवरी की सबमिशन डेडलाइन के बाद किसी भी बदलाव के लिए आईसीसी से मंजूरी लेनी होगी, जिससे फैसला लेने की प्रक्रिया में और मुश्किलें आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें: BCCI को बेहतर तरीके से…पाकिस्तान ने किया मैच का बहिष्कार तो ICC के पूर्व अधिकारी ने भारत को ठहराया जिम्मेदार
मदुशन और तुषारा पर रहेंगी नजरें
अगर श्रीलंका कोई बदलाव करना चाहता है, तो उनके पास पेस-बॉलिंग के ऑप्शन की कोई कमी नहीं है। इस मामले में मदुशन और नुवान तुषारा सबसे आगे हैं। मदुशन के पास इंग्लैंड के विरुद्ध सीरीज के अंतिम मुकाबले में खुद को साबित करने का मौका होगा। दूसरी ओर, तुषारा पिछले एक साल से श्रीलंका के टी20 सेटअप में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
असिथा फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका भी दावेदारी में हैं। अगर सिलेक्टर अपने अटैक को फिर से संतुलित करना चाहते हैं, तो बिनुरा और मदुशंका बाएं हाथ की विविधता दे सकते हैं।
